फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   51 patients infected with corona recover in a single day, 18 new cases

कोरोना से संक्रमित 51 मरीज हुए एक ही दिन में ठीक, 18 नए मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
51 patients infected with corona recover in a single day, 18 new cases
कुरुक्षेत्र। कोरोना की जांच करवाता मरीज। - फोटो : Kurukshetra
जिले में लगातार कोरोना केस कम होते जा रहे हैं। शुक्रवार को 51 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कोरोना से संक्रमित 18 नये केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 5805 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 100124 में से 92819 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 100124 में से 92819 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 6285 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 5805 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 97 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 383 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed