फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   500 girl students will be awarded degrees at DN Women's College

Kurukshetra News: डीएन महिला महाविद्यालय में 500 छात्राओं को दी जाएंगी डिग्रियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
500 girl students will be awarded degrees at DN Women's College
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में 24 मई को दीक्षांत व पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर की करीब 500 छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं समारोह में शामिल होने वाली छात्राओं के लिए 23 मई को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक महाविद्यालय में पंजीकरण और रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इस दौरान छात्राओं को दीक्षांत अंगवस्त्र भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलाधिपति, प्रधान सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा व जेबीएम ग्रुप के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार आर्य शिरकत करेंगे। वह छात्राओं को दीक्षांत भाषण भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के प्रधान डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में महाविद्यालय का शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ सहित विभिन्न गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed