फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   50 special police officers recruitment 8, Kurukshetra

50 विशेष पुलिस अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया 8 को

Fri, 04 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Fri, 04 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिले में विशेष पुलिस अधिकारी के 50 पदों की भर्ती प्रक्रिया 8 नवंबर को सुबह 8 बजे पुलिस लाइन में शुरू की जाएगी। इन पदों के लिए भूतपूर्व सैनिक के साथ-साथ अब हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से निकाले गए पुरुष व महिला सिपाही भी आवेदन कर सकते है। यह जानकारी देते हुए एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में हरियाणा पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 21 के अनुसार विशेष पुलिस अधिकारियों का चयन किया जाना है। इसके लिए जिले में 50 पद भूतपूर्व सैनिकों व हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल से निकाले गए पुरुष व महिला सिपाही के जरिये भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन पदों के आवेदन के लिए  निर्धारित उम्र 25 से 50 वर्ष की होनी चाहिए। इन चयनित विशेष पुलिस अधिकारी को 14000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में सीधी जमा करवा दी जाएगी। इन सहायक बल के सदस्यों को उनके गृह पुलिस थानों में तैनात नहीं किया जाएगा। लेकिन गृह स्थल के आसपास नियुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए योग्य प्रार्थी 8 नवंबर को सुबह 8 बजे अपने शैक्षणिक और डिस्चार्ज प्रमाण-पत्र लेकर पुलिस लाइन में पहुंचना सुनिश्चित करेेंगे। इन चयनित विशेष पुलिस अधिकारियों को 15 दिनों का कैप्सूल कोर्स भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed