फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   5 new sub divions of electricity corporation will be formed

-बिजली निगम के पांच नये सबडिवीजन बनेंगे कुरुक्षेत्र सर्कल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
5 new sub divions of electricity corporation will be formed
उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम में नये डिवीजन और सब डिवीजन की संख्या में बढ़ौतरी के साथ प्रदेश में नये कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारियों के पद सृचित करके इनकी तैनाती करने की तैयारी में है। इस योजना के तहत कुरुक्षेत्र में भी एक एक्सईएन और पांच एसडीओ स्तर के अधिकारियों की संख्या में वृद्धि होगी। वहीं बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र निपटारा करने में भी लाभ मिल सकेगा। हरियाणा सरकार की इस योजना पर कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही कुरुक्षेत्र सर्कल के थानेसर,पिहोवा, शाहाबाद में कुल पांच नई सब डिवीजन वर्किंग में होगी। इस दिशा में कार्रवाई चल रही है। वहीं अभी तक कुरुक्षेत्र जिला के किरमिच क्षेत्र का सब आफिस और अभिमन्यु पुर (अमीन) का सब डिवीजन करनाल सर्कल में आता है, उसे अभी नई योजनानुसार इन्हें भी कुरुक्षेत्र सर्कल से जोड़ा जाना है।
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले नई सब डिवीजनों पर कार्य होगा। कुरुक्षेत्र सर्कल में अभी तक शाहाबाद में तीन सब डिवीजन है, यहां भी नई सब डिवीजन बनेगी। इसी तरह से थानेसर में अभी तक चार सब डिवीजन हैं यहां थानेसर की काली कमली सब डिवीजन में के साथ एक और नई सब डिवीजन बनेगी,इसी तरह लाडवा में भी एक और नई सबडिवीजन बनेगी। एक नई सब डिवीजन पिपली और एक पिहोवा में भी बनेगी। इस तरह से पूरे जिला में आने वाले समय में पांच नई सब डिवीजनें अस्तित्व में आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed