{"_id":"6349cc8bc05fac0deb35161d","slug":"49-022-voters-will-vote-in-babain-kurukshetra-news-knl1244976124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबैन में 49,022 मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबैन में 49,022 मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन
बाबैन। लंबे समय के बाद सरकार की ओर से शुक्रवार को प्रदेश में पंचायती चुनाव के दूसरे चरण की तारीख घोषित की। जिसके उपरांत ब्लॉक बाबैन में 12 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक पंच व सरपंच पदों के लिए चुनाव होने जा रहे है। वहीं 9 नवंबर को ब्लॉक बाबैन में 12 ब्लॉक समिति सदस्यों व 2 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव होगा। जिला परिषद के ब्लॉक बाबैन में वार्ड नंबर 4 व 5 है। ब्लॉक बाबैन की 45 पंचायतों व 354 पंचों के लिए लगभग 49 हजार 22 मतदाता मतदान करेंगे।
पंचायत सक्रेटरी विरेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायती चुनावों को लेकर 21 से 28 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते है। पंच व सरपंच पद के लिए संबंधित गांव में नामांकन पत्र दिए जा सकेंगे। वहीं ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर नामांकन पत्र बीडीपीओ कार्यालय में दिए जा सकते है। वहीं जिला परिषद चुनावों को लेकर नामांकन पत्र जिला सचिवालय में जमा करवाये जा सकते है। 30 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकते हैं। जिसके उपरांत चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों को चुनाव निशान आवंटित कर दिया जायेगा।
ब्लॉक बाबैन की 45 पंचायतों में से 9 पंचायत एससी वर्ग के लिए आरक्षित है और 4 पंचायत बीसी ए वर्ग के लिए आरक्षित है। ब्लॉक समिति के 12 वार्ड में वार्ड 5 व वार्ड 8 एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। बीसीए वर्ग के लिए 6 वार्ड आरक्षित है। उन्होंने बताया कि पंचायती चुनावों के लिए चुनावी खर्च निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
यह है चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा
सरपंच पद का उम्मीदवार चुनाव में अधिक से अधिक 2 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। पंच पद के लिए 50 हजार, ब्लॉक समिति चुनाव के लिए 3 लाख, 60 हजार, जिला परिषद चुनावों के लिए 6 लाख रुपये तक खर्च किए जा सकते हैं। वहीं चुनाव में पंच पद के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट करवानी होगी। वहीं महिला, एससी व बैकवर्ड क्लास के लिए 125 रुपये निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के सरपंच पद के लिए 500 रूपये, महिला, एससी व पिछडे वर्ग सरपंच पद के लिए 250 रुपये, ब्लॉक समिति चुनाव में सामान्य वर्ग के लिए 750 रुपये, महिला, एससी व बैकवर्ड क्लास के लिए 375 रुपये, जिला परिषद चुनाव में सामान्य वर्ग के लिए एक हजार रुपये, महिला, एससी व बैकवर्ड क्लास के लिए 500 रुपये देने होंगे।
यह है चुनाव लड़ने की योग्यता
पंचायती चुनाव में सामान्य वर्ग के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं महिला, एससी वर्ग के लिए 8वीं व एससी महिला के लिए 5वीं पास होना अनिवार्य है। ब्लॉक समिति चुनावों में सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, महिला, एससी वर्ग व एससी महिला के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है। जिला परिषद चुनावों में सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, महिला, एससी व एससी महिला के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है।
चलने लगे चुनावी चटकारे, माहौल हुआ गर्म
इस्माईलाबाद । ग्राम पंचायत, ब्लॉक समिति व जिला परिषद के चुनाव की घोषणा होते ही खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में चुनावी माहौल एक बार फिर से गर्म हो गया है। चुनाव आयोग ने जिले में 9 नवंबर को जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनावों की घोषणा की है तो वहीं 12 नवंबर को ग्राम पंचायत के चुनावों की घोषणा की है।
इससे पहले लगातार चुनावों को लेकर लग रही अटकलों से चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी भी शांत दिखाई दे रहे थे लेकिन चुनाव आयोग द्वारा ग्राम पंचायतों के चुनावों की घोषणा होते ही ग्राम पंचायत, जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनावों के उतरने वाले उम्मीदवारों ने भी मतदाताओं से मिलना शुरू कर दिया है। जिससे खंड के गांवों में चुनावी माहौल गर्म हो गया है। इस बार खंड के अंतर्गत आने वाली 42 ग्राम पंचायतों के चुनाव होने है। सर्वसम्मति से चुने जाने वाली ग्राम पंचायत को सरकार द्वारा 11 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की हुई है, जिससे ग्राम पंचायत चुनावों में उतरने वाले प्रत्याशी आपसी सहमति पर भी जोर दे रहे है।