फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   45 lakhs cheated from woman after digital arrest

Kurukshetra News: डिजिटल अरेस्ट कर महिला से ठगे 45 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
45 lakhs cheated from woman after digital arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने महिला के भाई व भतीजी को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार करने का डर दिखाकर वारदात को अंजाम दिया।
थाना साइबर में दर्ज शिकायत में नरेंद्र कौर निवासी मोरथली ने बताया कि उसके भाई पुर्तगाल व फ्रांस में रहते हैं, जबकि उसका पति अमेरिका में रहता है। करीब एक साल पहले उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद का नाम रवि शर्मा बताया था। उसने उसे बताया कि वह भारत का ही रहने वाला है और अब लंदन में रह रहा है। उसके बाद उनकी लगातार बातचीत होनी शुरू हो गई। बातचीत को दौरान रवि शर्मा ने बताया कि उसका लंदन के अंदर काफी कारोबार है।
विज्ञापन

इसी दौरान रवि शर्मा ने उसे अपनी बहन बना लिया। 20 नवंबर को रवि शर्मा की व्हाट्सएप कॉल आई कि वह अपनी एक साल की बेटी खुशी को लेकर उससे मिलने आ रहा है। वह साथ ही करीब दो करोड़ नकद व जेवर लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 नवंबर की सुबह करीब 9.45 बजे से कॉल पर धमकाया कि वे मुंबई एयरपोर्ट से अधिकारी बोल रहे हैं। उसके भाई व भतीजी को गिरफ्तार किया रखा है, क्योंकि उनके पास काफी पैसे व जेवर है। उसे बताया गया कि उनको छुड़वाने के लिए टैक्स के रूप में पांच लाख रुपये उनके खाते में जमा कराने होंगे। उसने डर के कारण उसके खाते में पांच लाख रुपये जमा करवा दिए थे। इसी दौरान उसके पास कॉल आई, जिसने खुद को प्रदीप शर्मा बताते हुए कहा कि उसकी एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ उसकी काफी जान पहचान है। वह उसका काम करवा देगा।

प्रदीप शर्मा उसे बार-बार काॅल करके अलग-अलग बैंक खाते देता रहा। उसने प्रदीप शर्मा के दिए खातों में कई बार में कुल 45 लाख रुपये डलवा दिए थे। बाद में किसी जानकार को टिकट व बोर्डिंग पास की फोटो कॉपी दिखाई तो उसको पता चला कि यह सब फर्जी है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed