फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   44 new case found corona positive, four death

कोरोना के 44 संक्रमित मिले, चार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
44 new case found corona positive, four death
ढ़ाई माह बाद शहरवासियों के लिए राहत वाली खबर है। शुक्रवार को जिलेभर में अलग-अलग जगह से मात्र 44 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इससे पहले 11 मार्च 2021 को 41 केस सामने आए थे। इसके बाद लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता गया। शुक्रवार को 137 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर सकुशल वापस अपने घर लौट चुके हैं। अब तक जिले में 21 हजार 439 संक्रमितों में से 20305 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र का रिकवरी रेट भी बढ़कर 94.71 फीसदी तक पहुंच गया है। हालांकि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव गांव रावा निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 30 कुरुक्षेत्र निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, गांव बकाना शाहाबाद निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, गांव त्यौड़ा निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत की पुष्टि की है। कुरुक्षेत्र में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 308 तक पहुंच गया है और जिले में इस समय जिले में महज 826 मरीज ही एक्टिव है।
विज्ञापन

उधर, राहत देने वाली खबर ये है कि अब सरकार द्वारा कोरोना सैंपलों की जांच करने के लिए एलएनजेपी अस्पताल में ही आरटी पीसीआर लैब स्थापित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एलएनजेपी अस्पताल के टीबी सैल में लैब बनाने की योजना बनाई गई है। सरकार की तरफ से इस लैब पर करीब एक लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। लैब स्थापित होने के बाद 36 घंटे में कोरोना सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध होगी और इसलैब में एक दिन में 500 सैंपलों की जांच की जा सकेगी। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शीघ्र अति शीघ्र आरटी पीसीआर लैब स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के बाद सीएमओ डॉ. संत लाल वर्मा और उनकी टीम ने लैब स्थापित करने की आवश्यक कार्रवाई को अमलीजामा पहनाने का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 वैक्सीनेशन सेंटर पर शुक्रवार को 2700 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। अब तक स्वास्थ्य विभाग 1 लाख 95 हजार 631 को कोरोना वैक्सीन लगा चुका है। इनमें से 1 लाख 67 हजार 309 को पहली और 28 हजार 322 को दोनों डोज लगा चुका है।
सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने एलएनजेपी अस्पताल में आरटी पीसीआर लैब स्थापित करने के स्वीकृति भेज दी है। लैब को टीबी सेल में बनाने की योजना तैयार की गई है। इस लैब के स्थापित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को कोरोना सैंपल की रिपोर्ट के लिए करनाल, अंबाला और अन्य जगहों पर जाने से निजात मिलेगी और 36 घंटे में इस लैब से कोरोना सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी। इस लैब को स्थापित करने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा शुरू कर दी है।

विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने कुरुक्षेत्र को कोरोना वायरस के सैंपलों की जांच एलएनजेपी अस्पताल में ही करने के लिए आरटी पीसीआर लैब स्थापित करने की एक बड़ी सौगात दी है। एक करोड़ के बजट से लैब की आधुनिकतम तकनीकी की मशीनरी खरीदने के साथ-साथ सिविल वर्क कराया जाएगा और विशेष स्टाफ की भी नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed