फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   43 corona case found in kurukshetra

चार बच्चों सहित जिले में 43 नये कोरोना संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 729

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
43 corona case found in kurukshetra
सांसद नायब सिंह सैनी कोरोना संक्रमित मिलने पर जिला प्रशासन व जिला स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग सांसद के संपर्क में आने वाले कार्यकर्ताओं एवं लोगों की जानकारी एकत्रित करने में जुट गया है। वहीं, सांसद सैनी के संपर्क में आए कुछ कार्यकर्ता खुद कोविड-19 टेस्ट कराने एलएनजेपी अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को सांसद की चेन में आए दो व्यक्तियों के सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांच अगस्त को सांसद पूंडरी स्थित एक मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे थे, जो सभी के लिए जोखिमभरा हो सकता है। उधर, जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। सोमवार को चार मासूम बच्चों सहित अब तक के सबसे अधिक 43 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 11 माह के बच्चे सहित 43 नए केस सामने आएं हैं, जिनमें ब्रह्मा कालोनी से 11 माह का बच्चा, ब्रह्मा कालोनी से 22 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय व्यक्ति, 49 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय महिला, संतोखपुरा से 2 वर्षीय बच्चा, 6 वर्षीय बच्ची, 5 वर्षीय बच्ची, 25 वर्षीय महिला, सेक्टर 13 से 21 वर्षीय युवती, घराड़सी से 32 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 5 से 30 वर्षीय व्यक्ति, आकाश नगर से 32 वर्षीय महिला, सौदागरण मोहल्ला से 31 वर्षीय महिला, गांधीनगर से 36 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, खानपुर रोड़ान से 20 वर्षीय युवती, जिंदल सिटी से 53 वर्षीय महिला, सेक्टर 30 से 62 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय महिला, वार्ड 2 से 50 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 3 से 52 वर्षीय व्यक्ति, खटार मोहल्ला शाहबाद से 14 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय व्यक्ति, 80 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बच्ची, 8 वर्षीय बच्चा, गोपी विहार शाहबाद से 32 वर्षीय व्यक्ति, गांव बाहरी से 50 वर्षीय महिला, चक्रवर्ती मौहल्ला से 60 वर्षीय व्यक्ति, बाखली प्लाट पिहोवा से 25 वर्षीय युवक, बीएनसी पिपली से 68 वर्षीय व्यक्ति, अंटेड़ी से 52 वर्षीय व्यक्ति, मुल्तानी कालोनी पिहोवा से 47 वर्षीय व्यक्ति, गुरुनानक कालोनी से 56 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवती, पूजा कालोनी पिहोवा से 50 वर्षीय व्यक्ति, संतराम फार्म से 28 वर्षीय महिला, गांव ठोल से 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

कुल केस 729, एक्टिव 304 : सीएमाओ
सीएमओ ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिला से 2 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें गांव हरिगढ़ भोरख से 46 वर्षीय व्यक्ति, चक्रवर्ती मोहल्ला से 24 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इस जिले में अब तक 729 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 414 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 414 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 11 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 304 एक्टिव केस हैं। बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2894 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 484 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 61 को होटल में क्वारंटीन किया गया है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 25034 सैंपलों में से 23909 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद में एक ही परिवार के आठ, एक पुलिसकर्मी मिला संक्रमित
शाहाबाद। सोमवार को कोरोना के दस नये पॉजिटिव मामले मिले हैं, जिसके चलते शाहाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 तक पहुंच गई है। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सभी दस लोगों को आईसोलेट कर दिया गया है। इन दस लोगों में एक ही परिवार के आठ लोग हैं, जबकि एक पुलिस कर्मचारी भी पॉजिटिव निकला है। अब तक पांच पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव हो चुके हैं। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को सीएचसी शाहाबाद में 77 सैंपल लिए गए हैं जिनकी रिपोर्ट 72 घंटे के बाद आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed