फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   19 हजार अभ्यर्थियों ने दी सीटेट की परीक्षा, 2562 रहे अनुपस्थित

19 हजार अभ्यर्थियों ने दी सीटेट की परीक्षा, 2562 रहे अनुपस्थित

Mon, 10 Dec 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
19 हजार अभ्यर्थियों ने दी सीटेट की परीक्षा, 2562 रहे अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सीबीएसई की ओर से रविवार को सीटेट परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें 19 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तो वहीं 2562 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए जिला भर में 20 केंद्र बनाए गए। परीक्षा सुबह व सायं के सत्र में हुई। सुबह के सत्र में 9327 मेें से 8 हजार व शाम के सत्र में 12235 में से 11 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह के समय पहला तो सायं के समय दूसरे वर्ग के लिए परीक्षा ली गई, जिसके लिए डीएवी स्कूल की प्राचार्या गीतिका जसूजा नोडल अधिकारी रही। परीक्षा के सफल व नकल रहित संचालन के लिए जहां भारी पुलिस बल सभी केंद्रों पर तैनात किया गया तो वहीं परीक्षा का निरीक्षण करने के लिए चार टीमें केंद्रों पर पहुंची। नोडल अधिकारी गीतिका जसूजा ने बताया कि सभी केंद्रों पर दोनों सत्रों में परीक्षा पूरी तरह से सफल व नकल रहित संपन्न हुई।


दिन भर जाम रहा शहर, फंसे रहे वाहन चालक
सीटेट परीक्षा का जहां सुबह व सायं के सत्र में आयोजन किया गया वहीं इससे शहर में दिन भर जाम के हालात बने रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास व शहर के पिपली- कुरुक्षेत्र रोड , रेलवे रोड, केडीबी रोड सहित अन्य मार्गो पर भी जाम लगा रहा, जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम के चलते जहां राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस निष्क्रय दिखाई दी। केयू थर्ड गेट, बिरला मंदिर, पुराना बस अड्डा, नया बस अड्डा, केडीबी रोड पर बीआर इंटरनेशनल चौक सहित अन्य जगहों पर भी जाम की स्थिति दिन भर गंभीर बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed