फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मीटर बाहर निकालने गई बिजली निगम की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया

मीटर बाहर निकालने गई बिजली निगम की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया

Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मीटर बाहर निकालने गई बिजली निगम की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया
पावर हाउस के लिए एक एकड़ जमीन दी, पर दूसरे गांवों से दी जा रही बिजली
विज्ञापन

सिर्फ 10 घंटे मिलती है बिजली, मीटर घरों से बाहर निकालने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया
- मौके पर सामान छोड़कर भागे कर्मचारी, ग्रामीणों ने की गांव के पावर हाउस से बिजली सप्लाई की मांग
फोटो नंबर - 6, 7

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। पंचायत ने जमीन दी। इस पर पावर हाउस भी बना। लेकिन गांव को इससे बिजली नहीं मिली। दिन में 10 घंटे बिजली मिलती है। ऊपर से बिजली के कट। बुधवार को मीटर घरों से बाहर निकालने पहुंचे बिजली कर्मियों पर गांव संधौली के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का गुस्सा भड़कता देख कर्मचारी बिजली का सामान छोड़ छाड़कर भाग पड़े। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण कुछ शांत हुए।
म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत गांवों में बिजली मीटर घरों से बाहर लगाए जा रहे हैं। ताकि लाइन लॉस कम हो सके। गांव संधौली में बुधवार सुबह 11 बजे बिजली निगम की टीम पुलिस के साथ मीटर बाहर निकालने पहुंची। कर्मियों ने काम शुरू ही किया था कि ग्रामीण विरोध करते हुए इकट्ठा होने लगे। गुस्साए ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया। इसकी सूचना कर्मियों ने उच्च अधिकारियों को दी। किसी भी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने टीम को बंधक बनाने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख कर्मचारी भाग निकले।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 साल पहले ग्राम पंचायत ने यहां पावर हाउस बनाने के लिए निगम को एक एकड़ जमीन दी थी। पावर हाउस बना पर गांव के लोगों को सहूलियत नहीं मिली। गांव में पावर हाउस होने के बावजूद संधौली और संधौला को गांव सारसा, नानकपुरा आदि गांवों से बिजली सप्लाई दी जा रही है। जब भी दूसरे गांव में बिजली समस्या होती है तो गांव की सप्लाई भी प्रभावित होती है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण कई बार बिजली उच्चाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। विरोध दर्शाने वालों में सरपंच जगदीश सेठी, दलीप चंद, मोहन लाल, रोशन लाल, श्याम लाल, तरसेम, जसमेर, प्रवीण, काला, बलविंद्र, कूड़ा राम तथा सोहन लाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटर बाहर निकालने में नहीं आपत्ति
गांव वालों को मीटर घरों से बाहर निकालने में कोई परेशानी नहीं है। गांव की मांग है कि यहां दूसरे गांव की बजाय उनके अपने पावर हाउस से ही बिजली सप्लाई दी जाए। कई बार शिकायत भी दे चुके हैं। मांग का समाधान हुए बिना बिजली मीटर बाहर नहीं लगने देंगे। हाल ही में मीटर बाहर निकालने के लिए गांव में खंभे लगाए थे। इसके लिए भी निगम ने पंचायत से कोई परमिशन नहीं ली। बिना परमिशन के गलियों व सड़कों को तोड़कर खंभे लगा दिए। इसके बाद निगम ने गलियों और सड़कों की रिपेयर तक नहीं कराई। नई बनी गलियां और सड़कें खस्ताहाल होने लगी हैं। संधौला में सबसे पहले खंभे लगाने का काम शुरू हुआ था। मीटर बाहर निकालने का काम वहां से शुरू न होकर संधौली से शुरू किया और एसडीओ जानबूझ कर पक्षपात कर रहे हैं।

- जगदीश सेठी, सरपंच, संधौला

निगम की ओर से होगी कार्रवाई: एसडीओ
गांव संधौली में टीम मीटर बाहर निकालने गई थी। टीम अपना काम कर रही थी। इसी दौरान गांव का सरपंच मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को भड़काने लगा। इससे पहले सरपंच कई बार ऐसी हरकत कर चुका है। निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल श्योकंद, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed