फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   राष्ट्र निर्माण के लिए समाज के प्रमुख लोगों का योगदान जरूरी : मनोहर लाल

राष्ट्र निर्माण के लिए समाज के प्रमुख लोगों का योगदान जरूरी : मनोहर लाल

Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण के लिए समाज के प्रमुख लोगों का योगदान जरूरी : मनोहर लाल
राष्ट्र निर्माण के लिए समाज के प्रमुख लोगों का योगदान जरूरी : मनोहर लाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र / शाहबाद। नए समाज और राष्ट्र का निर्माण करने के लिए समाज और देश के लिए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रमुख लोगों का योगदान बहुत जरूरी है। इसलिए समाज के लिए देश में सराहनीय कार्य करने वाले 40 हजार और हरियाणा में 2 हजार लोगों से संपर्क का समर्थन अभियान के तहत घर जाकर मुलाकात की जाएगी। इस दौरान समाज के प्रमुख लोगों को केंद्र सरकार की 4 साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा भी दिया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कुरुक्षेत्र व शाहबाद में समाज और देश के लिए सरहानीय कार्य करने वाले 3 लोगों के निवास पर पहुंचे के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक डॉ. पवन सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर सबसे पहले सेक्टर 8 में सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्मपाल सिंह के निवास पर पहुंचे। यहां पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्मपाल सिंह, उनकी पत्नी बिमला देवी, बेटे मोहित और पुत्रवधू गुरप्रीत कौर ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सेवानिवृत्त जज को केंद्र सरकार के 4 वर्ष के कार्यों के लेखा-जोखा से संबंधित एक बुकलेट भेंट की और अपने मन की बात सांझा की। इसके बाद मुख्यमंत्री शाहबाद सेक्टर 19 में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप सिंह ढींडसा के यहां गए। यहां पर डॉ. कुलदीप ढींडसा, उनके बेटे अभिषेक ढींडसा, डॉ. प्रोमिला ढींडसा व दिव्यांस ढींडसा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम शाहाबाद के व्यापारी यशपाल वधवा के निवास पर पहुंचे। यशपाल वधवा, रानी वधवा, रोहित वधवा व रीतु वधवा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज का नवनिर्माण करने और देश दुनिया के साथ समाज को बदलने के लिए केवल सरकार व राजनैतिक तौर तरीके ही काफी नहीं है। समाज को बदलने के लिए सामाजिक तरीकों को अपनाना बहुत जरूरी है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में संपर्क का समर्थन अभियान शुरू किया है। देश में 40 हजार समाज के प्रमुख लोगों से भाजपा के नेता, पदाधिकारी और मंत्री घर जाकर मिलेंगे। डॉ. कुलदीप ढींडसा से मिलकर खुशी जाते हुए कहा कि ढींडसा ने साइंस के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। उनकी इच्छा है कि समाज के लिए कार्य किए जाएं, इसलिए इस प्रकार के लोगों की शिक्षा, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में सहयोग लिया जाएगा। एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा फिर से बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, जिप चेयरमैन गुरदयाल सिंह सुनहेड़ी के अलावा अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed