फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भाकियू कार्यकर्ता धरने प्रदर्शन छोड गांव गांव करेंगे प्रचार

भाकियू कार्यकर्ता धरने प्रदर्शन छोड गांव गांव करेंगे प्रचार

Wed, 06 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता धरने प्रदर्शन छोड गांव गांव करेंगे प्रचार
भाकियू धरना प्रदर्शन छोड़ गांव-गांव करेगी प्रचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद । राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर लिए गए 1 जून से 10 जून तक किसान छुट्टी पर या गांव बंद के आह्वान के पांचवें दिन भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने शाहाबाद सब्जी मंडी के बाहर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाकियू प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया कि राष्ट्रीय महासंघ द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार कार्यक्रम चलाया जाएगा और अब भाकियू कार्यकर्ता प्रतिदिन अनेक गांवों का मोटरसाइकिलों पर दौरा करेंगे तथा किसानों व ग्रामीणों को जागरूक करेंगे कि यह लड़ाई उनके हक के लिए लड़ी जा रही है। वह सब भी इसमें सहयोग दें।

मंगलवार को शाहाबाद से दर्जनों किसान मोटरसाइकिलों पर कलसानी बस अड्डे पर पहुंचे और गांव कलसाना, छोटी झरौली, मदूदां, नलवी, गोलपुरा, सुलखनी, नगला सहित अनेक गांव का दौरा किया। किसानों को जागरूक किया। दूसरी ओर शाहाबाद सब्जी की आवक जारी है लेकिन खरीददार नदारद हैं और सब्जियों के मूल्यों में उछाल आया है। भाकियू प्रेस प्रवक्ता ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अंतर्गत 6 जून को देशभर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जाएंगे। 7 जून को देश भर के किसान सरकारी अस्पतालों में दूध वितरित करेंगे। 8 जून को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और महामहिम को दूध एवं सब्जियां भेंट की जाएंगी। पाकिस्तान से मंगवाई गई चीनी भाजपा नेताओं को भेंट करेंगे। 9 जून को देश भर का किसान भूख हड़ताल पर रहेगा तथा 10 जून को भारत बंद का आयोजन किया जाएगा। यदि 10 जून तक भाजपा सरकार किसानों की बात नहीं सुनती तो किसान भाजपा की शवयात्रा भी निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed