{"_id":"5af9dc7c4f1c1bd1408b5501","slug":"41526324348-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में पढने वाले और ग्रामीण आंचल के युवाओं को नौकरियों में दी जाए विशेष वरियता : अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में पढने वाले और ग्रामीण आंचल के युवाओं को नौकरियों में दी जाए विशेष वरियता : अरोड़ा
Updated Tue, 15 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले और ग्रामीण आंचल के युवाओं को नौकरियों में दी जाए वरीयता: अरोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने सरकार से मांग की कि ग्रामीण अंचल में रहने वाले तथा सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं को वर्ग सी व डी की नौकरियों में विशेष वरीयता दी जाए, क्योंकि इंटरव्यू प्रणाली खत्म होने से ये युवा लिखित परीक्षाओं में पिछड़ जाने के कारण नौकरी से वंचित हो जाएंगे। अरोड़ा गांव नरकातारी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने जोगना खेड़ा, दबखेड़ी, बहाली, बगथला, समस्तपुर, मुंडाखेड़ा, पिंडारसी, घराड़सी, झिंझरपुर, बारना तथा मिर्जापुर में भी जनसभाएं की और 18 मई को कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में पहुंचने का न्योता दिया। अरोड़ा ने बताया कि 18 मई को इनेलो-बसपा गठबंधन के हजारों कार्यकर्ता सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। इन सभाओं को बसपा नेत्री शशि सैनी, इनेलो के राष्ट्रीय सचिव बलदेव बाल्मीकि, रामस्वरूप चोपड़ा, इनेलो हलका प्रधान रणबीर किरमिच, बसपा हल्का प्रधान सुनील कुमार, चंद्रभान बाल्मीकि, सतबीर शर्मा, प्रवीण कश्यप, मास्टर केहर सिंह, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश ओपी, फतेह सिंह खेड़ी, अफसर सिंह, जसमेर घराड़सी, पूर्व सरपंच फकीर चंद बाल्मीकि, तून खान, तरसेम हरियापुर, मोहित सैनी, महाबीर जोगना खेड़ा, रमेश कुमार, ओम प्रकाश जोगना खेड़ा, सरदार तारा सिंह, धर्मसिंह, रेशम सिंह, जोगिंद्र सिंह, नाथूराम यादव सहित दोनों दलों के की नेताओं ने संबोधित किया। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पब्लिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी उच्च श्रेणी की शिक्षा ग्रहण करते हैं और मोटी फीस देकर कोचिंग भी लेते हैं, जबकि सरकारी स्कूलों में गरीब विद्यार्थी पढ़ते हैं। वह मोटी फीस देकर कोचिंग नहीं ले सकते, इसलिए वे लिखित प्रतियोगी परीक्षाओं में पिछड़ जाते हैं। इसलिए हरियाणा सरकार ऐसे विद्यार्थियों को जो सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और गांव के रहने वाले हैं नौकरी के लिए विशेष वेटेज दें ताकि ये युवक भी नौकरी पा सकें। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा सरकार मेरिट के आधार पर नौकरी देने का दावा करती है तो उन्हें इन विद्यार्थियों को वेटेज देनी चाहिए।