{"_id":"5af73a634f1c1be7408b4e2c","slug":"41526151779-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-आयुर्वेदिक कॉलेज में आमरण अनशन कर रहे भावी चिकित्सकों का बिगड़ा स्वास्थ्य इद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-आयुर्वेदिक कॉलेज में आमरण अनशन कर रहे भावी चिकित्सकों का बिगड़ा स्वास्थ्य इद
Updated Sun, 13 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमरण अनशन कर रहे भावी चिकित्सकों की बिगड़ी तबीयत
अमर उजाला ब्यूूरो
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज में इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे भावी चिकित्सकों की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के बाद भी वे धरने पर डटे रहे। इसकी जानकारी मिलते ही एलएनजेपी से स्वास्थ्य विभाग की टीम अनशन पर बैठे भावी चिकित्सकों के स्वास्थ्य की जांच करने पहुंची। जांच में बीएएमएस द्वितीय वर्ष के सोनू, तृतीय वर्ष के हरिंद्र, अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे अक्षय, सुनीता, निदेश तेवतिया के शुगर लेवल में गिरावट पाई गई। प्रशासन की तरफ से पहुंचे लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, नायब तहसीलदार परमिंद्र सिंह ने अनशन खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। अनशन व धरने पर बैठे भावी चिकित्सकों को एसओएसडी, जन संघर्ष मंच, आप, एवीबीपी व इनसो ने समर्थन दिया। आयुर्वेदिक कॉलेज के पूर्व छात्र डॉ. सुरेश ने मांगों को जायज बताया। वहीं भावी डॉक्टरों ने दो दिन का समय देते हुए कहा कि अगर इन दो दिनों में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो मजबूरन अनिश्चिकालीन आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।