फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   खेल विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग: एसपी

खेल विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग: एसपी

Tue, 21 Nov 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खेल विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग: एसपी
खेल विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग: एसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के अवसर पर मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा आयोजित अठारह दिवसीय कार्यक्रम के आठवें दिन एक अंतर विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रेस विभाग के अध्यक्ष एम के मोदगिल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेलकूद से ही शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने गीता जयंती के अवसर पर मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा किए जा रहे आयोजनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गीता चरित्र निर्माण का ग्रंथ है। विद्यार्थियों को आवश्यक रूप से गीता का पठन-पाठन करना चाहिए। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता एडवोकेट रामेश्वर चहल ने की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि खेल कूद से बच्चों के अंदर दृढ़ इच्छा शक्ति का विकास होता है। खेल विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग है। गीता विद्यार्थी जीवन के लिए अमृत के समान है। गीता विद्यार्थियों के जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक है। मातृभूमि सेवा मिशन के संयोजक डॉ श्रीप्रकाश मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गीता आचरण का ग्रंथ है। जीवन में जीवन के अवसाद को नष्ट करने में गीता ही सहायक है। गीता मंगलमय जीवन का ग्रंथ है। गीता केवल धर्म ग्रंथ ही नहीं यह एक अनुपम ग्रंथ है। इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग में 5 मीटर दौड़ में निवेदिता पब्लिक स्कूल के छात्र गौरव प्रथम, राहुल द्वितीय और श्री राम पब्लिक स्कूल मोहित तृतीय रहे। एक मीटर दौड़ में विवेकनंद पब्लिक स्कूल के ऋषभ प्रथम, निवेदिता पब्लिक स्कूल के गौरव द्वितीय और राहुल तृतीय रहे। त्रिपद दौड़ में निवेदिता पब्लिक स्कूल के सौरभ और विकास प्रथम, अंकित और मोहित द्वितीय और रोहित और अंकुश तृतीय रहे। लंबी कूद में रॉयल आर्यन स्कूल से वंश प्रथम, निवेदिता पब्लिक स्कूल के पवन द्वितीय और सौरव तृतीय रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मपाल सैनी ने किया कार्यक्रम में जयपाल शास्त्री, डॉ तारचन्द शर्मा, सुभाष चौहान सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed