फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   तीन साल में उजागर हुआ भाजपा का चरित्र और चेहरा : दीपेंद्र सिंह हुड्डा

तीन साल में उजागर हुआ भाजपा का चरित्र और चेहरा : दीपेंद्र सिंह हुड्डा

Tue, 07 Nov 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
तीन साल में उजागर हुआ भाजपा का चरित्र और चेहरा : दीपेंद्र सिंह हुड्डा
तीन साल में उजागर हुआ भाजपा का चरित्र और चेहरा : दीपेंद्र सिंह हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शाहाबाद अनाज मंडी और चक्रवर्ती मोहल्ला कुरुक्षेत्र में इनेलो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराया। इस दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान उसका चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने वादे किए थे कि हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, नौकरी न मिल पाने पर नौ हजार रुपये महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, विदेशों से काला धन वापस लाकर हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे। सत्ता में आने के बाद भाजपा अपने इन वादों को भूल गयी। सच्चाई यह है कि पिछले तीन सालों में कुल 7,853 लोगों को ही सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिला हैं। यानी हर साल मात्र 2500 लोगों को नौकरी मिल सकी है, जबकि वादा था हर साल 40,000 नौकरियां देने का था। यह भी तब हुआ है, जब हर साल लगभग 25,000 कर्मचारी रिटायर हुए हैं। युवाओं समेत समाज का हर वर्ग इस सरकार से पीड़ित है और बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रहा है। सांसद ने कहा प्रदेश भर में विकास के काम ठप हैं। चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दस साल के कार्यकाल में हरियाणा तेज रफ़्तार से आगे बढ़ रहा था। अब भाजपा ने उस पर ब्रेक लगा दिया है।
विज्ञापन

सरकार पर कटाक्ष करते हुए सांसद ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि अपने ही लोगों को ठगने और गुमराह करने वाली सरकार मिली है। सांसद ने हाल ही में मुख्यमंत्री के बयान, ‘जो पहले कभी नहीं हुआ, वह इन तीन सालों में हुआ है’ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह सच है, भाजपा सरकार ने तीन साल में तीन बार हरियाणा जलाने काम किया, तीन बार गोली चली, तीन बार सेना बुलानी पड़ी और 75 लोगों कि जानें गईं। ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। इतनी जानें तो जम्मू-कश्मीर में नहीं गयीं, जितनी खट्टर सरकार के कार्यकाल में हरियाणा में गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा 1600 करोड़ रुपये बीजेपी सरकार के इवेंट मैनेजमेंट पर खर्च करने के बाद भी उसे तालियां नहीं मिलीं। इस पैसे को बर्बाद करने के बजाय उसे गरीबों और किसानों के हित में लगाना चाहिए था। प्रदेश में बीजेपी सरकार बताए कि 154 वादों में कोई भी पूरा हुआ है। इससे पहले कांग्रेस सांसद का फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। इस दौरान युवा प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू ,पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह, जितेंदर वाल्मीकि, सुनीता नेहरा, प्रद्युम्न हाबना, मोहनलाल भंवरा, सुधीर चुघ अमित गर्ग, विनोद गर्ग, गौरव शर्मा, हरप्रीत चीमा जिलाध्यक्ष, सिमरनजीत, प्रदीप, दीपक, सार्जेंट शैलेंद्र मिर्जापुर, सुनीता बतान, राजीव चुघ, दीप गोयल, रीना, बुद्धि प्रकाश, रोहित शर्मा, राजीव चुघ, सतीश बतन, अंकित गर्ग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed