फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सदन में दादूपुर नलवी मुद्दा उठाएं तो बहस कराएंगे : गुर्जर

सदन में दादूपुर नलवी मुद्दा उठाएं तो बहस कराएंगे : गुर्जर

Sat, 07 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
सदन में दादूपुर नलवी मुद्दा उठाएं तो बहस कराएंगे : गुर्जर
सदन में दादूपुर नलवी मुद्दा उठाएं तो बहस कराएंगे : गुर्जर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि अगर विपक्ष दादूपुर-नलवी नहर के मसले को विधानसभा में उठाएगी तो उसपर विधानसभा में बहस कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र की पूरी तैयारी कर ली गई है। विपक्षी दलों को विधानसभा में विभिन्न मुद्दों को उठाने का पूरा अवसर प्रदान किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष पानीपत से लौटते हुए शनिवार को लाडवा लोकनिर्माण विश्रामगृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने पिछले दिनों बाबा रामरहीम प्रकरण पर बात करते हुए कहा कि सरकार ने इस प्रकरण में बडे अच्छे ढंग से काम किया है। सरकार ने अपनी कारवाई में कम से कम नुकसान होने दिया और सीबीआई कोर्ट के आदेश की पालना की गई। दोषी को सजा देना कोर्ट का काम है, जो कसूरवार होगा उसे सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश के श्रद्धालु और सभी राजनीतिक दल के लोगों के सिरसा डेरे से संबंध रहे हैं। वे अपनी आस्था के चलते माथा टेकते रहे हैं। इस अवसर पर घुम्मन सिंह किरमच, ओमबीर बुढा, प्रदीप सहगल, देवराज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed