फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   48 कोस की परिक्रमा करने के लिए बनेगी विशेष योजना : सुमेधा

48 कोस की परिक्रमा करने के लिए बनेगी विशेष योजना : सुमेधा

Fri, 06 Oct 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
48 कोस की परिक्रमा करने के लिए बनेगी विशेष योजना : सुमेधा
48 कोस की परिक्रमा करने के लिए बनेगी विशेष योजना : सुमेधा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
राज्य सरकार 48 कोस के तीर्थों की परिक्रमा के लिए विशेष पैकेज की योजना तैयार कर रही है। इसके अनुसार देश-दुनिया से आने वाले पर्यटक महाभारतकालीन, ऐतिहासिक तीर्थ और पर्यटन स्थलों का दौरा कर पाएंगे। इस योजना का विशेष लाभ कुरुक्षेत्र सहित पांच जिलों को होगा। इससे पानीपत, करनाल, जींद और कैथल में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
यह जानकारी डीसी सुमेधा कटारिया ने दी। वे वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 13 अक्तूबर के तीर्थ परिक्रमा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों यानी महाभारतकालीन 48 कोस की परिधि में आने वाले तीर्थों के लिए परिक्रमा तैयार करने की योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार इस योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसके अनुसार 48 कोस में आने वाले तमाम ऐतिहासिक तीर्थों और पर्यटन स्थलों को लेकर एक परिक्रमा तैयार की जाएगी। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक पैकेज के रूप में तीर्थों का अवलोकन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल 13 अक्तूबर को सबसे पहले केवल कुरुक्षेत्र जिले के तीर्थ स्थलों का अवलोकन करने के लिए आ रहे हैं। मुख्यमंत्री को तीर्थों का अवलोकन करवाने के लिए एक रूप रेखा तैयार कर ली गई है। कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा ऐतिहासिक होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री है, जो कुरुक्षेत्र के तमाम तीर्थों का जायजा लेने आ रहे हैं। इस तीर्थ परिक्रमा के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री इन तीर्थों का कर सकते हैं अवलोकन
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 13 अक्तूबर को रतगल में रंतुक यक्ष, अमीन में अभिमन्यु का टीला, केडीबी में सन्निहित, एसजीपीसी में छठी पातशाही गुरुद्वारा, केडीबी में ब्रह्मसरोवर, दयालपुर में बाणगंगा, किरमच में कुलतरण, कमौदा स्थित काम्येक तीर्थ, सारसा में सहालीहोत्रा, पिहोवा में अरुणाय, पिहोवा में ब्रह्मयोनी, सरस्वती तीर्थ, भौर सैयदां में भूर्षिर्वा, ज्योसर में ज्योतिसर, नरकतारी में भीष्म कुंड, थानेसर में स्थाणीश्वर महादेव, थानेसर में मां भद्रकाली शक्तिपीठ, केडीबी में आरती स्थल ब्रह्मसरोवर का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed