{"_id":"64adc08851bc2e294208c487","slug":"368-gave-the-entrance-exam-for-admission-in-ma-english-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-927-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एमए अंग्रेजी में दाखिले के लिए 368 ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एमए अंग्रेजी में दाखिले के लिए 368 ने दी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश परीक्षाओं में मंगलवार को 10 बजे एमए अंग्रेजी की प्रवेश परीक्षा में 368 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि कुल 481 परीक्षार्थियों ने विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दी।
एमए अंग्रेजी की प्रवेश परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 546 में से 368 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह परीक्षा दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय ब्लॉक एक, ब्लॉक दो और आर्ट्स फैकल्टी के भवन में आयोजित की गई, जबकि 12 बजे एमए मास कम्युनिकेशन और एमएससी मास कम्युनिकेशन की परीक्षा हुई, जिसमें 50 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। दोपहर के सत्र में दो बजे एमए योगा की प्रवेश परीक्षा कम्युनिटी सेंटर ब्लॉक एक में हुई, जिसमें 50 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में 71 में से 35 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।इसके पश्चात सायं चार बजे एमए फाइन आर्ट्स की प्रवेश परीक्षा हुई, जिसमें 28 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी, इसके लिए आईटीटीआर विभाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
आज चार कोर्सों के लिए 483 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि केयू में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण रही। उन्होंने बताया कि बुधवार को एमए म्यूजिक, एमए इतिहास, एमए दर्शनशास्त्र, एमएससी एप्लाइड जियोलॉजी की प्रवेश परीक्षाएं होंगी, इसके लिए 483 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षाओं के लिए दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय ब्लॉक एक, कम्युनिटी सेंटर ब्लॉक दो और ब्लॉक दो, आईटीटीआर विभाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संवाद