फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   365,000 MT of wheat remains under threat of rain

Kurukshetra News: तीन लाख 65 हजार एमटी गेहूं पर बारिश का मंडराता रहा खतरा

Wed, 29 Apr 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 29 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
365,000 MT of wheat remains under threat of rain
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में उठान की इंतजार में गेहूं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला की अनाज मंडियों में मंगलवार को करीब तीन लाख 65 हजार एमटी गेहूं पर बारिश का खतरा मंडराता रहा। गनीमत रही कि कईं क्षेत्रों में बेहद हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं बादल ही छाए रहे। वहीं आगे लगातार दो दिन तक मौसम में बदलाव की संभावना है।
मंगलवार को भी सुबह के समय कईं क्षेत्रों में बेहद हल्की बूंदाबांदी भी हुई तो दोपहर तक बादल भी छाए रहे लेकिन दोपहर बाद धूप खिल गई। मौसम में हुए इस बदलाव को देख किसानों व आढ़तियों की सांसें फूली रही तो वहीं भीषण गर्मी से भी कुछ छुटकारा मिला। अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम 27 से 24 पर पहुंचा।
विज्ञापन

जिला की अनाज मंडियों में अब तक 516267 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जिसमें 29 फीसदी गेहूं मंगलवार सुबह से ही मंडियों में उठान की इंतजार में रहा। हालांकि इसके बाद दिन भर बदले मौसम के बीच उठान किया जाता रहा। उधर उठान धीमा रहने का खामियाजा किसानों को भी भुगतना पड़ रहा है। अभी तक 66 फीसदी भुगतान का किसानों को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अमीन में 2583 एमटी, बाबैन मंडी में 27464 एमटी, भौर सैयदा में 4355 एमटी, गुमथला गढू में 21709 एमटी, इशाक में 4615 एमटी, इस्माइलाबाद मंडी में 46341 एमटी, झांसा मंडी में 10082 एमटी, कराह साहब में 9220 एमटी, थानेसर मंडी में 52145 एमटी, लाडवा मंडी से 57204 एमटी, नलवी में 870 एमटी, नीमवाला में 5626 एमटी, पिहोवा मंडी में 37526 एमटी, पिहोवा एक्सटेंशन मंडी में 12173 एमटी, पिपली मंडी से 15448 एमटी, शाहाबाद से 24298 एमटी गेहूं, थाना में 3194 एमटी गेहूं, ठोल मंडी से 15003 एमटी गेहूं खरीद किया गया है।


हैफेड की ओर से अजराना कला में 3381 एमटी, बोधनी मंडी में 3898 एमटी, चढुनी जाटान मंडी में 2021 एमटी गेहूं, इस्माईलाबाद मंडी से 27483 एमटी गेहूं, झांसा मंडी में 1032 एमटी गेहूं, किरमच में 1821 एमटी, थानेसर 33533, लाडवा मंडी में 12520 एमटी, लुखी में 3560 एमटी, मलिक पुर में 6161 एमटी, पिहोवा मंडी में 21150 एमटी गेहूं, पिहोवा एक्सटेंशन में 11451 एमटी, पिपली मंडी में 9644 एमटी गेहूं, शाहाबाद मंडी में 16807 एमटी गेहूं खरीद कार्य पूरा किया गया है। हरियाणा वेयर हाउस द्वारा बारना में 2893 एमटी, बोधनी में 2793 एमटी, ठोल में 6253 एमटी गेहूं खरीद किया गया है। डीएफएससी नरेश कुमार का कहना है कि उठान कार्य में पिछले कईं दिनों से तेजी की गई है और अगले एक-दो दिन में पूरा उठान कर लिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में उठान की इंतजार में गेहूं। संवाद

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में उठान की इंतजार में गेहूं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed