फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   36,000 withdrawn from elderly account by changing ATM card

Kurukshetra News: एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 36 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
36,000 withdrawn from elderly account by changing ATM card
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। बस स्टैंड के सामने एटीएम बूथ पर रुपये निकालने आए एक वृद्ध व्यक्ति से युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर पेंशन के रुपये हड़प लिए।
पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बलबीर सिंह निवासी निवारसी ने बताया कि वह बिजली निगम से सेवानिवृत है। शनिवार सुबह 10 बजे वह अपने पोता-पोती का कॉलेज में दाखिला करवाने के लिए बस स्टैंड के सामने एटीएम से रुपये निकलवाने आया था। एटीएम बूथ पर पहले से ही तीन युवक व दो व्यक्ति खड़े हुए थे। जब उसने एटीएम कार्ड से रुपये निकालने की कोशिश की तो रुपये नहीं निकले। दोबारा कोशिश करने पर वहां खड़े युवकों ने धोखे से बातों में उलझा कर एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 36 हजार की राशि निकाल ली। जब तक वह कुछ समझ पाता आरोपी युवक उसके रुपये लेकर फरार हो चुके थे।

एटीएम बूथ पर तैनात नहीं है सुरक्षा कर्मचारी ःएटीएम बूथ के बाहर खड़े रामकुमार, देशराज, अमित आदि ने बताया कि यहां पर सुरक्षा कर्मी नहीं होने के कारण पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। बूथ के आसपास बदमाश घूमते रहते हैं। यहां बैंक या प्रशासन को सुरक्षाकर्मी तैनात करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed