फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   350 young artists from seven states arrived, will make wall paintings on the theme of Mahabharata

Kurukshetra News: सात राज्यों के 350 युवा कलाकार पहुंचे, महाभारत थीम पर बनाएंगे वॉल पेंटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
350 young artists from seven states arrived, will make wall paintings on the theme of Mahabharata
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय स्तर के वॉल पेंटिंग उत्सव में सात राज्यों से आए 350 कलाकार महाभारत थीम पर आधारित पेंटिंग बनाने का काम करेंगे। यह वॉल पेंटिंग कुरुक्षेत्र में प्रवेश करने वाले लोगों के मन को भाएगी। यह कहना है पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का।
विज्ञापन


वे सोमवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय वॉल पेंटिंग उत्सव के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले एनएच-44 पर सेक्टर-2 व 3 के कट पर राष्ट्रीय वॉल पेंटिंग उत्सव का विधिवत रूप से शुभारंभ किया और पूर्व राज्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से वॉल पर कूची चलाकर महाभारत थीम पर बनने वाली वॉल पेंटिंग का आगाज भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों से छोटे से गीता जयंती समारोह को वर्ष 2016 में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा दिया गया। इस महोत्सव में पिछले वर्ष करीब 40 लाख लोगों ने शिरकत की और इस वर्ष भी लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर में भी लगातार धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि कलाकारों के लिए सात मंच सजाए गए हैं, जिसमें चार मंच ब्रह्मसरोवर के घाटों पर और पुरुषोतमपुरा बाग, हरियाणा व ओडिशा पवेलियन का एक-एक मंच शामिल है। इस महोत्सव के साथ-साथ 48 कोस के 182 तीर्थों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर केडीबी सीईओ पंकज सेतिया, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, कैप्टन परमजीत, विजय नरुला, डाॅ. ऋषिपाल मथाना सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
महाभारत थीम पर बनाएंगे वॉल पेंटिंग

प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय वॉल पेंटिंग उत्सव में अहमदाबाद से अतुल पांडविया, हरियाणा से अमलजीत, दिल्ली से डा. सरिता, बिहार से प्राची झा, शिमला से अनिता कुमारी, वेस्ट बंगाल से कविता दास, मध्य प्रदेश ग्वालियर से रियान खान सहित अन्य प्रदेशों से जाने-माने कलाकार पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed