फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   35 lakh fraud from two youths in the name of sending them to Canada, case against three including couple

कनाडा भेजने के नाम पर दो युवकों से 35 लाख की धोखाधड़ी, दंपति सहित तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
35 lakh fraud from two youths in the name of sending them to Canada, case against three including couple
कनाडा भेजने के नाम पर दो युवकों से 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में कुलदीप शर्मा वासी बुटाना ने कहा कि वह तथा उसका दोस्त अरुण वासी गांव सिधपुर विदेश जाना चाह रहे थे। इस सिलसिले वह 11 दिसंबर 2020 को जोगा सिंह उर्फ मंदीप वासी ईशरगढ़ के कुरुक्षेत्र स्थित कार्यालय में पहुंचा था। यहां पर निशान विर्क भी मौजूद था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। उन्होंने उससे दोनों के लिए 35 लाख रुपये की मांग की थी। इस सारी बात उसने अपने दोस्त अरुण को भी बताई थी। 19 दिसंबर को वह अपने एक अन्य दोस्त अमित के साथ जोगा सिंह के कार्यालय में गया था तथा उसे डेढ़ लाख रुपये दिए थे। उसके अगले दिन चार लाख रुपये बतौर एडवांस दिए थे। तब आरोपियों ने उन्हें जल्द ही कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने उसे बताया कि शीघ्र ही सारी रकम उनके पास जमा करा दो, क्योंकि यह स्कीम बंद होने वाली है। तब उन्होंने 23 दिसंबर को एक लाख पिपली में जोगा सिंह को तथा 85 हजार रुपये उसकी पत्नी को गाड़ी में दिए थे। जोगा सिंह व उसकी पत्नी ने उन्हें शीघ्र ही वीजा दिलाकर कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। उसी दिन उसने 15 हजार रुपये जोगा सिंह को गूगल-पे किए थे। अगले दिन उसने और अमित साढ़े चार लाख रुपये उसके कार्यालय में, 28 दिसंबर को एक लाख 70 हजार रुपये पिपली पुल के नीचे, 31 दिसंबर को नीलोखेड़ी पुल के पास जोगा सिंह और उसकी पत्नी को 10 लाख रुपये तथा 1 जनवरी को पांच लाख 30 हजार रुपये निशान सिंह को पिपली पैराकीट में दिए थे। नीलोखेड़ी में आरोपी ने उसे बताया कि उनका वीजा लग चुका है और वह जल्दी सारे पैसे जमा करा दो। तब उसने अगले दिन जोगा सिंह को सात लाख रुपये का चेक देना चाहा तो जोगा सिंह ने कैश देने की मांग की थी, जिस पर 2 जनवरी को वह सात लाख रुपये जोगा सिंह को उसके कार्यालय में देकर आया था। जोगा सिंह ने कहा कि 3 जनवरी दिल्ली पहुंच जाना, वहां उनका एक सहायक उन दोनों की कनाडा की फ्लाइट करा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 जनवरी को वह अपने दोस्त अरुण के साथ जोगा सिंह के कहे अनुसार दिल्ली पहुंच गए तथा जोगा सिंह से फोन पर बातचीत की, मगर जोगा सिंह का फोन बंद था। शाम को जोगा सिंह को से संपर्क हुआ तो उसने कहा कि उनकी फ्लाइट अगले दिन है और वह उसके कहने पर दिल्ली में ही रुक गए, मगर अगले दिन भी उनकी फ्लाइट नहीं हुई तो वह लोग वापस आ गए और जोगा सिंह से मिले, जिस पर जोगा सिंह ने कहा कि उनका काम तो नहीं बना और वह उसकी रकम लौटा देगा, मगर जोगा सिंह ने उनकी रकम नहीं लौटाई। इसके लिए कई बार पंचायत भी हुई और आरोपी ने उन्हें साढ़े 27 लाख रुपये के दो चेक भी दिए थे, जो पास नहीं हुए थे। शिकायत पर पुलिस ने जोगा सिंह, उसकी पत्नी व निशान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed