कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम सैनी: नगर निकाय चुनाव को लेकर किया रणनीति पर मंथन, बोले- तेजी से होंगे विकास कार्य
दीक्षांत समारोह में कला एवं भाषा संकाय, विज्ञान संकाय, समाज विज्ञान संकाय, जीव विज्ञान संकाय, फार्मास्यूटिकल साइंस संकाय, शिक्षा संकाय, प्राच्य विद्या संकाय, विधि संकाय और वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद् गीता सदन में सोमवार को 34वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में विद्यार्थियों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई।
दीक्षांत समारोह में कला एवं भाषा संकाय, विज्ञान संकाय, समाज विज्ञान संकाय, जीव विज्ञान संकाय, फार्मास्यूटिकल साइंस संकाय, शिक्षा संकाय, प्राच्य विद्या संकाय, विधि संकाय और वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।
इस वर्ष कुल 1,746 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी के शोधार्थी शामिल रहे। मंच पर विद्यार्थियों को उपाधि प्राप्त करते देख उनके चेहरों पर खुशी और गर्व झलक रहा था।
कुरुक्षेत्र भाजपा कार्यालय में नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन
कुरुक्षेत्र स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मंत्री, विधायक और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा हर चुनाव को मानती है महत्वपूर्ण:
पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि पार्टी नगर निकाय चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेती। हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है, और नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी।
ट्रिपल इंजन सरकार से होगा तेजी से विकास:
मोहनलाल बडोली ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रदेश में डबल नहीं, बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। इससे विकास कार्यों में और अधिक तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाने के लिए निकाय चुनाव में जीत जरूरी है।