{"_id":"57a23b4a4f1c1bda762bb25b","slug":"32-seater-bus-69-children-cut-invoice-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 सीटर पर बस में 69 बच्चे, काटा चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 सीटर पर बस में 69 बच्चे, काटा चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में बस का निरीक्षण करता आटीओ का अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बाल कल्याण समिति के सदस्यों और आरटीओ विभाग की टीम ने इस्माईलाबाद में डीएवी स्कूल की बस का चालान काटा है। यह चालान यातायात नियमों की अवहेलना करने पर काटा गया।
जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह काजल ने बताया कि बाल कल्याण समिति को इस्माईलाबाद की इस स्कूल के खिलाफ शिकायत मिली थी कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। बस में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को बिठाया जा रहा है। गर्मी के कारण बच्चों का बुरा हाल है।
इस शिकायत के आधार पर समिति के सदस्यों ने आरटीओ विभाग के कर्मचारियों को साथ लेकर बुधवार को स्कूल में छापा मारा और मौके पर 32 सीटर बस में 32 बच्चों की बजाय 69 बच्चें सवार मिले। उन्होंने कहा है कि इस बस में कोई महिला हेल्पर भी नहीं थी और न ही स्कूल बसों का आने और जाने का कोई रिकार्ड स्कूल में दर्ज था। बसों में निर्धारित मापदंडों के अनुसार कई अन्य खामियां भी पाई गई हैं। इन खामियों के चलते स्कूल बस का चालान काटा गया हैं। इधर स्कूल प्रशासन का कहना है कि टीम ने स्कूल परिसर में बस चैक की है। यहां कुछ बच्चे जल्दी जाने के लिए दूसरी बस में चढ़ गए होंगे। सभी रूट के लिए अलग अलग बसें हैं।