फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   32 police checkpoints set up for Run for Unity program

Kurukshetra News: रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के लिए लगाए 32 पुलिस नाके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
32 police checkpoints set up for Run for Unity program
कुरुक्षेत्र। आज वीरवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर होने वाले रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने कई रूट भी डायवर्ट किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। हर वर्ष 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस दौरान पूरे देश में जगह-जगह रन फॉर यूनिटी या एकता दौड़ का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम में 15 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इस दौड़ द्रोणाचार्य स्टेडियम से शुरू होकर जेसीआईसी चौक से बाईं तरफ मुड़कर 100 फुटा रोड से होते हुए सर्किट हाउस चौक से सीधा चलकर जिंदल चौक पर जाएगी। यहां से वापस द्रोणाचार्य स्टेडियम पर जाकर संपन्न होगी। इस दौरान द्रोणाचार्य स्टेडियम के आसपास यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से 32 पुलिस नाके लगाए जाएंगे, जिसमें 300 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दौड़ के आगे व पीछे पुलिस की राइडर प पीसीआर साथ-साथ चलेगी। इसके अलावा दो एंबुलेंस भी साथ ही रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि रन फॉर यूनिटी को सुबह सात बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसलिए सुबह पांच बजे से लेकर कार्यक्रम के समापन तक द्रोणाचार्य स्टेडियम से 100 फूटा रोड, रेडक्रॉस, रेडियो स्टेशन के बीच यातायात की आवाजाही को रोका गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की कईं टीम साथ-साथ चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहेगा यातायात के लिए रूट
-कैथल-पिहोवा से यमुनानगर और यमुनानगर से कैथल-पिहोवा के लिए वाहन चालक पुराना बस अड्डा, मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा से पिपली होकर।
-कैथल-पिहोवा से करनाल, दिल्ली व अंबाला के लिए भी इस रूट का इस्तेमाल वाहन चालक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed