{"_id":"64e7caa71e5ab67bb90babc4","slug":"32-crore-approved-for-the-stadium-to-be-built-in-pehowa-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-3664-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिहोवा में बनाए जाने वाले स्टेडियम के लिए 32 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिहोवा में बनाए जाने वाले स्टेडियम के लिए 32 करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन
पिहोवा। सांसद नायब सिंह सैनी व राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पिहोवा शहर में साढ़े सात एकड़ में बनाए जाने वाले स्टेडियम के लिए 32 करोड़ रुपए का बजट पास हो चुका है। नगर पालिका के कागजी कार्यवाही पूरी होते ही स्टेडियम का कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने दावा किया किया पिहोवा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों रुपये के बजट से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
सांसद नायब सिंह सैनी व राज्यमंत्री संदीप सिंह ने किसान रेस्ट हाउस में वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और विकास कार्यों पर फीडबैक रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड की ओर से 30 सड़कों का और लोक निर्माण विभाग की तरफ से 25 करोड़ रुपए से सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा पिहोवा नपा में लगभग 18 और इस्माईलाबाद नपा के 30 विकास कार्य पूरे किए जा रहे हैं।
सांसद सैनी और राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि पिहोवा के निमार्णाधीन 50 शैय्या के नए अस्पताल में इक्यूपमेंट व अन्य कार्यों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशों के बाद 6.50 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। विश्राम गृह से मॉडल टाउन तक सड़क निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस शहर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने तथा कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर कारपेंटिंग का कार्य करवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिहोवा -कुरुक्षेत्र सड़क की हालत बहुत जर्जर है। मानसून सीजन में सड़क की हालत ज्यादा खराब हुई है। उन्होंने कहा की वैसे तो पिहोवा-कुरुक्षेत्र सड़क भारत माला दो के लिए प्रस्तावित है। इसके तहत इस मार्ग को नेशनल हाईवे के तहत फोरलेन किया जाएगा, लेकिन इससे पहले इस सड़क के कारपेटिंग का कार्य करवाया जाएगा। सांसद नायब सैनी ने विभागीय अधिकारियों से एमपी लेड व डी-प्लान के कार्य की जानकारी ली। पंचायती राज विभाग के एक्सईएन से ग्रामीण सड़कों,धर्मशाला,चौपाल के विकास कार्य की विस्तृत जानकारी ली। सांसद ने कहां कि क्षेत्र के जो भी कार्य चल रहे हैं उनको जल्द से जल्द पूरा किया जाए और काम में कोई ढिलाई न हो। इसके साथ ही साथ राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पिहोवा व इस्माईलाबाद में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं उन कार्यों को जल्द से जल्द संपन्न करवाया जाए।
ड्रेन पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
राज्य मंत्री संदीप सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ड्रेन पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्रेन पुल जब तक तैयार होता है तब तक अस्थाई पुल को चलाया जाए, ताकि आमजन को समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एसडीएम सोनू राम, नपा प्रधान आशीष चक्रपाणि, मोहित शर्मा एडवोकेट अक्षय नंदा, सतीश सैनी के अलावा सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।