फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कमेटी ने नहीं सौंपी रिपोर्ट, पिता बोला- मुख्यमंत्री से मिलूंगा ताकि किसी और की बच्ची के साथ ऐसा न हो

कमेटी ने नहीं सौंपी रिपोर्ट, पिता बोला- मुख्यमंत्री से मिलूंगा ताकि किसी और की बच्ची के साथ ऐसा न हो

Tue, 04 Dec 2018 01:02 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
कमेटी ने नहीं सौंपी रिपोर्ट, पिता बोला- मुख्यमंत्री से मिलूंगा ताकि किसी और की बच्ची के साथ ऐसा न हो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी सिविल अस्पताल की स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट में नवजात बच्ची के झुलसने के सोमवार को 11 दिन बीत चुके हैं। बच्ची पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। इधर, सिविल सर्जन की ओर से गठित जांच कमेटी ने आज तक भी रिपोर्ट नहीं सौंपी है।
बच्ची के पिता संजय का कहना है कि एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से उसकी बच्ची की जिंदगी बर्बाद हो गई है। मेरी बेटी जिंदगी व मौत की जंग लड़ रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने कहा कि वैसे तो भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। वहीं चिकित्सकों की लापरवाही के चलते इनक्यूबेटर में रखी झुलसी नवजात बच्ची का मामला स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के संज्ञान में है, लेकिन आज तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसी की बेटी के साथ ऐसा न हो। इसके लिए वह पीछे नहीं हटेंगे। इस हादसे को लेकर वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


आप उठाएगी इलाज का खर्च
बच्ची के इलाज का खर्च अब आम आदमी पार्टी उठाएगी। सोमवार को वजीरपुर से आप विधायक राजेश गुप्ता पीजीआई में उपचाराधीन बच्ची की हालत देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने बच्ची के परिजनों से मुलाकात कर बच्ची का इलाज कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज तक बच्ची की पुकार नहीं पहुंची। वैसे तो स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का दावे करते हैं, लेकिन आज तक पीजीआई में उपचाराधीन बच्ची की हालत की सुध नहीं ली। इसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ यूनिट के आप कार्यकर्ताओं को बच्ची की देखरेख करने के लिए ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed