फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एक साल से पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन हह

एक साल से पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन हह

Wed, 06 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
एक साल से पानी की किल्लत से  परेशान ग्रामीणों  ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन हह
एक साल से पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । खेड़ी रामनगर में स्थित दिल्ली वाले डेरे के लोगों ने मंगलवार को भीषण गर्मी के चलते पानी की समस्या को लेकर जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । प्रदर्शन कर रही महिलाओं में से चंद्ररेखा, निर्मला, आशा, रीना रानी, सुनीता, संगीता, सोना, किरण, सुलेखा आदि ने बताया कि लगभग एक साल से डेरे के लोग पानी की समस्या का सामना करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या से संबंधित मामले में कई बार गांव के सरंपच, विधायक, सीएम विंडो पर मुख्यमंत्री के नाम शिकायत दे चुके हैं, लेकिन इनकी तरफ से केवल झूठा आश्वासन मिल चुका है।

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि दिल्ली वाले डेरे पर 500 से अधिक घर हैं, लेकिन पानी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, जिसको लेकर गांव की महिलाएं सुबह-सुबह लोगों के घर पानी लाने को मजबूर हो रही है। कई बार लोग महिलाओं को यह कह देते हैं कि हम काम पर जाएं या तुम्हारे बच्चों के लिए पानी दें। गर्मी के चलते हमारे बच्चे पीने के पानी के लिए बिलख रहे हैं, लेकिन प्रशासन सो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से डेरे के लोगों द्वारा पानी की समस्या को लेकर मांग उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed