फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से किया 2

मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से किया 2

Sat, 06 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से किया 2
कैथल में 28 जनवरी को मनाई जाएगी राज्यस्तरीय संत रविदास जयंती : पंवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
परिवहन एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास की जयंती 28 जनवरी को कैथल में प्रदेश स्तर पर मनाई जाएगी। इसके लिए यहां का पुलिस ग्राउंड निर्धारित किया गया है। ये बातें उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। वह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के कई बड़े चेहरे सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे।

उन्होंने एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों से बड़ी संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। पंवार ने कहा कि प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की टीम सम्मेलन में शामिल होनी चाहिए। इससे पहले की सरकारों में ऐसा नहीं हुआ। केवल भाजपा सरकार ने ही संतों की जयंती को ही सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। बैठक में शामिल सभी भाजपाइयों ने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को कामयाब बनाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, लाडवा विधायक पवन सैनी, जिला परिषद अध्यक्ष गुरदयाल सुनेहड़ी, एससी मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed