फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भाजपा ने जाति विशेष के लोगों के दबाव में आकर आम लोगों की आशाओं पर पानी फेरा : सैनी

भाजपा ने जाति विशेष के लोगों के दबाव में आकर आम लोगों की आशाओं पर पानी फेरा : सैनी

Mon, 20 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने जाति विशेष के लोगों के दबाव में आकर आम लोगों की आशाओं पर पानी फेरा : सैनी
फोटो 9
विज्ञापन

भाजपा ने जाति विशेष के लोगों के दबाव में आकर आम लोगों की आशाओं पर पानी फेरा : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रदेश में 35 बिरादरी के लोगों ने आशा और विश्वास के साथ प्रदेश की कमान भाजपा के हाथों में सौंपी थी। लेकिन, भाजपा ने जाति विशेष के लोगों के दबाव में आकर उन आशाओं पर पानी फेर दिया है। आज भी सरकार जाति विशेष के लोगों के दबाव में ही काम कर उन्हीं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इससे अन्य 35 बिरादरी के लोगों में निराशा है।

राजकुमार सैनी रविवार को गनगौरी में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष नायब सिंह पटाकमाजरा ने की। कहा कि उन्होंने कभी भी न तो किसी की चापलूसी की है और न ही किसी के दबाव में राजनीति की है। वह दलितों, शोषितों और पिछड़ा समाज के लोगों के हितों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में 100 प्रतिशत आरक्षण के हक में है, ताकि कोई भी प्रभावशाली समाज किसी भी समाज के लोगों के हकों को न डकार सके। कहा कि उन्होंने बंसीलाल की सरकार को भी इसलिए गिरा दिया थाख् क्योंकि उस सरकार में भी जाति विशेष के लोगों को छोड़ कर अन्य बिरादरियों की घोर उपेक्षा हो रही थी। अब प्रदेश में 35 बिरादरियों के लोगों के हकों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। यदि जनता ने 2019 में उन्हें समर्थन दिया तो वे इसे साबित करके दिखाएंगे। इस अवसर पर राजकुमार सैनी, महिंद्र सिंह, राजीव गुढ़ी, राजन गनगौरी बाबु राम, नायब कश्यप भालड़, देवेंद्र शर्मा मेहरा, सोहन चकचान पुर, रामेश्वर दास, राज नंबरदार, करनैल सिंह, नवीन सैनी, देव मगौली, सुबी, अमित चकचानपुर, अमित, लवली, मनीष, अजय राणा, अजमेर पांचाल बढ़तौली आदि उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुर्सी बचाने के लिए आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर चापलूसी की राजनीति कर रहे हैं। आज वे कुर्सी बचाने के लिए उस व्यक्ति को पगड़ी बांध रहे है, जिसने अपने गुर्गों से उनकी पीटाई कराई थी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे 26 नवंबर को महात्मा ज्योतिबा फूल की जयंती समानता दिवस के रूप में मना कर एकता का परिचय दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed