{"_id":"594d67764f1c1bc9678b4717","slug":"31498244982-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी स्मारक के लिए अब आम नागरिक देंगे श्रमदान:सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी स्मारक के लिए अब आम नागरिक देंगे श्रमदान:सैनी
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि हलका के गांव अंटेड़ी में शहीद मंदीप सिंह की याद में एक शहीदी स्मारक का निर्माण सरकारी फंड की बजाए आमजन के सहयोग से बनाया जाएगा। इस स्मारक के लिए एक-एक ईंट और अन्य सामग्री आगमन नागरिकों की लगेगी। इस स्मारक की आधारशिला 25 जून को रखी जाएगी और 2 महीनों में इस स्मारक का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इतना ही नहीं इस स्मारक के पूरा होने के बाद ग्राम पंचायत की तरफ से रख-रखाव भी किया जाएगा। विधायक डॉ. पवन सैनी शुक्रवार को कुरुक्षेत्र सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश को आजाद कराने और इस आजादी को बरकरार रखने तथा देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए जिन शहीदों ने अपने प्राणों की बाजी लगाई उन शहीदों को याद रखने और युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए आमजन के सहयोग से लाडवा हलका के गांव अंटेड़ी में शहीद मंदीप सिंह की याद में एक शहीदी स्मारक बनाया जाएगा। यह भी योजना है कि भविष्य में इस स्थल पर एक पुस्तकालय का भी निर्माण किया जाए। इस स्मारक को बनाने में सरकार का एक पैसा भी प्रयोग किया जाएगा, बल्कि एक-एक ईंट और अन्य निर्माण सामग्री आम नागरिकों से एकत्रित की जाएगी। विधायक ने कहा कि गांव अंटेड़ी में बनने वाले शहीदी स्मारक निर्माण कार्य के लिए कोई भी मजदूर नहीं लगाया जाएगा। इस स्मारक को बनाने के लिए वे स्वयं एक दिन श्रमदान देंगे और हलका वासियों से भी श्रमदान की अपील करेंगे। एक प्रश्न का जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय में बने शहीदी स्मारक का रखरखाव करने के लिए डीसी सुमेधा कटारिया से बातचीत करेंगे। इस मौके पर एक ईंट शहीदों के नाम अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजीव राणा और कोर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन