{"_id":"57c337634f1c1b8364d4fb9d","slug":"31-e-center-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 को होगा ई-केंद्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 को होगा ई-केंद्र का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सुविधा के लिए बसों, अधिकारियों एवं पर्यटल स्थलों की जानकारी चंद सेेकेंड में मुहैया कराने वाले ई-केंद्र का इसी माह के अंत में शुभारंभ होगा। यह प्रदेश का पहला ऐसा केंद्र होगा, जहां से विभिन्न स्टेशनों को जाने वाली बसों का टाइम टेबल, अधिकारियों के नाम एवं कांटेक्ट नंबर तथा धर्मनगरी के पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी मिल सकेगी।
अधिकारियों के अनुसार आगामी 31 अगस्त को ई-केंद्र का शुभारंभ होगा। ई-केंद्र में यात्रियों को स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों के अनुसार अपना मोबाइल नंबर फीड करके संबंधित जानकारी कुछ सेकेंड में ही उपलब्ध हो जाएगी। जीएम रोडवेज रोहताश वर्मा ने बताया कि नए बस अड्डे पर तैयार हो रहे ई-कुुरुक्षेत्र पर्यटन एवं सहायता केंद्र का शुभारंभ 31 अगस्त को होगा। सूचना संबंधी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण ई-केंद्र से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।