{"_id":"57016a7b4f1c1b1e29c812aa","slug":"3000-students-in-jee-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"3000 से अधिक विद्यार्थियों ने दी जेईई परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3000 से अधिक विद्यार्थियों ने दी जेईई परीक्षा
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
शिक्ष्ाा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करवाई गई एआईटीईई-जेईई मेन परीक्षा 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी। इसके लिए रविवार को शहर में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा कोर्डिनेटर ऋषि गोयल ने बताया कि इस परीक्षा के लिए गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, गुरुकुल कुरुक्षेत्र, डीएवी स्कूल, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल व महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए। जहां सभी केंद्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक सुबह के समय परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 2774 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि सांयकाल की परीक्षा के लिए केवल गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में ही केंद्र बनाया गया, जहां 329 छात्रों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए कए, जिसके चलते परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों के परिजनों की भी भारी भीड़ जमा रही जबकि सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति बनी रही।
घड़ी व बेल्ट भी उतरवाई
परीक्षा केंद्रों पर बेहद सख्ती बरती गई। परीक्षार्थियों को अपने साथ पेन तक नहीं ले जाने दिया गया। उन्हें केंद्र के अंदर ही पेन उपलब्ध करवाए गए तो वहीं केंद्र के मुख्य द्वारा पर ही उनकी घड़ी, पर्स व बेल्ट भी उतरवाई गई। सभी को गहन छानबीन के बाद परीक्षा केंद्र में जाने दिया।
विज्ञापन
घड़ी व बेल्ट भी उतरवाई
परीक्षा केंद्रों पर बेहद सख्ती बरती गई। परीक्षार्थियों को अपने साथ पेन तक नहीं ले जाने दिया गया। उन्हें केंद्र के अंदर ही पेन उपलब्ध करवाए गए तो वहीं केंद्र के मुख्य द्वारा पर ही उनकी घड़ी, पर्स व बेल्ट भी उतरवाई गई। सभी को गहन छानबीन के बाद परीक्षा केंद्र में जाने दिया।
विज्ञापन