फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   26 students selected for Inspire Award standard scheme

Kurukshetra News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए 26 विद्यार्थी चयनित

Mon, 19 Feb 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 19 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
26 students selected for Inspire Award standard scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत प्रदेश के 714 विद्यार्थियों के नवाचारों को चयनित किया गया है, जिसमें से कुरुक्षेत्र के 26 विद्यार्थी शामिल है। यह जानकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. तरसेम कौशिक ने दी।
उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों के बैंक खातों में 10 हजार रुपये लाभ हस्तांतरण योजना के द्वारा भेजा जाएगा ताकि विद्यार्थी अपने आइडिया को मॉडल के रूप में प्रदर्शित कर सकें।
विज्ञापन

इंस्पायर मानक अवार्ड्स योजना विद्यार्थियों में रचनात्मकता तथा नवीन सोच उत्पन्न करने तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बाल वैज्ञानिकों को आकर्षित करने के दृष्टिगत प्रतिवर्ष इंस्पायर मानक अवार्ड्स की घोषणा करती है। नवाचारों का चयन विशुद्ध नवीनता, सामाजिक प्रयोज्यता, पर्यावरण बंधुता, उपयोगकर्ता बंधुता तथा तकनीकी रूप में सबलता के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने कहा कि चयनित विद्यार्थी स्वयं निर्मित मॉडल को जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रस्तुत करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा।
राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थी अपने मॉडल को राष्ट्र स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रस्तुत करेंगे हैं, जहां से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाता है तथा जापान की यात्रा का भी मौका मिलता है।

इन विद्यार्थियों का हुआ चयन
डॉ. तरसेम ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय ईशरगढ़ की छात्रा वंशिका, बहादुरपुरा के छात्र विशाल, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के छात्र परम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुराला के छात्र शैंकी, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के छात्र अदित गोयल एवं प्रणव सचदेवा, राजकीय विद्यालय प्रतापगढ़ की छात्रा बेबी मीनाक्षी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुमथला गढ़ू की छात्रा महक, बीड कालवा के छात्र वीरेन, राजकीय उच्च विद्यालय शांतिनगर की छात्रा शिवानी, खानेवाल स्कूल शाहाबाद की छात्रा मनप्रीत कौर, इस्माईलाबाद मॉडल संस्कृति स्कूल के छात्र दीपांशु सैनी, आर्य गर्ल्स स्कूल शाहाबाद की छात्रा प्रीति, राजकीय माध्यमिक विद्यालय समसीपुर के अरमान, राजकीय उच्च विद्यालय बन के छात्र प्रिंस, उदारसी की छात्रा गीत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उमरी के छात्र जतिन, मिलेनियम स्कूल के छात्र प्रारब्ध कौशिक, प्रिशा, अग्रसेन पब्लिक स्कूल की छात्रा समायरा गुप्ता, महालक्ष्मी शिक्षा निकेतन के छात्र लिवेश, सैनी पब्लिक स्कूल बाबैन की छात्रा रीवा, विजडम वर्ल्ड स्कूल के छात्र कनव शिंगला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा की छात्रा ईशा, मेहरा के छात्र जियांश तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतन डेरा की छात्रा ईशा ने इंस्पायर मानक अवार्ड्स के लिए चयनित होकर जिला कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed