{"_id":"63ffb7cc869b39fb4d049706","slug":"26-fugitive-accused-arrested-under-special-operation-kurukshetra-news-c-18-1-46441-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विशेष अभियान के तहत 26 भगोडे़ आरोपी किये गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विशेष अभियान के तहत 26 भगोडे़ आरोपी किये गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस द्वारा 15 दिन के विशेष अभियान के तहत 26 भगोडे़ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 14 से 28 फरवरी तक भगोडे़ आरोपियों की धर-पकड को तेज करते करते हुए यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में शामिल नौ बेल जम्पर व 17 भगोडे़ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । अपराध शाखा-1 ने पांच, अपराध अन्वेषण शाखा-2 ने पांच, राज्य अपराध शाखा ने तीन, थाना सदर पिहोवा ने तीन, भगोडे़ अपराधी पकड़ो प्रकोष्ठ की टीम ने दो, थाना लाडवा दो, थाना शहर पिहोवा, थाना बाबैन, थाना केयूके, इस्माईलाबाद, थाना शहर थानेसर व थाना शाहाबाद ने एक-एक भगोडे़ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अवैध हथियार रखने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार है। आरोपी की पहचान अवतार सिंह वासी मिलक माजरा थाना छप्पर जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। उससे एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि आरोपी बस अड्डा बाबैन पर कहीं जाने के लिए खड़ा था और सूचना के आधार पर उसे काबू कर लिया गया। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।