फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   255 saplings were planted under the Ek Ped Maa Ke Naam campaign.

Kurukshetra News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 255 पौधे रोपे गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
255 saplings were planted under the Ek Ped Maa Ke Naam campaign.
शाहाबाद। नगरपालिका शाहाबाद ने वीरवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण किया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाना था। पार्षद जगतार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में इसमें भाग लिया। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 255 पौधे लगाए। सैनिटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान प्रकृति और मां के प्रति सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो बड़ा बदलाव संभव है। जगतार सिंह ने बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पौधारोपण को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने लोगों से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed