फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   25-year-old Jammu and Kashmir youth dies after falling from train

ट्रेन से गिरकर जम्मू-कश्मीर के 25 वर्षीय युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
25-year-old Jammu and Kashmir youth dies after falling from train
ट्रेन से गिरकर एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक करनाल से जम्मू मेल में अपने गांव उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) जा रहा था। घटना 24-25 अगस्त की रात की बताई जा रही है। युवक का शव मोहड़ी के पास रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। युवक की जेब से बरामद आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त अरुण के रूप में हुई। जीआरपी ने उसके फोन से मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कर्म सिंह ने बताया कि मोहड़ी रेलवे ट्रैक से पुलिस को युवक का शव बरामद हुआ था, जिसके आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हो गई। अरुण करनाल के पास जीटी रोड पर एक होटल में काम करता था। 24-25 अगस्त की रात वह जम्मू मेल से अपने गांव उधमपुर जा रहा था। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन के डिब्बे की सीढ़ियों पर बैठकर सफर कर रहा था। देर रात उसे नींद आ गई और वह ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed