फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   248 students appeared for the Buniyaad Level 3 exam

Kurukshetra News: बुनियाद लेवल तीन की 248 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
248 students appeared for the Buniyaad Level 3 exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में ओरिएंटेशन और लेवल-तीन की परीक्षा बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। ये परीक्षा वर्ष 2025-27 बैच के लिए हुई, जिसमें 248 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उसके बाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्यातिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा रहे और विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा, विकल्प संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष नवीन मिश्रा, निदेशक प्रदीप तथा जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. तरसेम कौशिक, डॉ. सचिंदर कोरा रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि साहिल सुधा ने चयनित विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि मिशन बुनियाद शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परंतु बौद्धिक रूप से श्रेष्ठ विद्यार्थियों को आईआईटी, नीट, एनडीए तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नि:शुल्क करवाई जा रही है। चयनित विद्यार्थियों को मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विकल्प संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा बुनियाद कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विषय वस्तु के बारे में सभी चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों को विस्तार से बताया ताकि बुनियाद कार्यक्रम के उद्देश्यों व कार्यप्रणाली को आमजन तक पहुंचाया जा सके।

विकल्प फाउंडेशन के संस्थापक और हरियाणा सुपर 100 एवं मिशन बुनियाद के संचालक नवीन मिश्रा ने बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत पढ़ रहे विद्यार्थियों के मूल्यांकन व शैक्षणिक स्तर की जांच तथा विद्यार्थियों के मानसिक बल को सुदृढ़ करने के लिए सार्थक चर्चा की तथा अभिभावकों को बुनियाद की मूल संरचना से अवगत करवाया। इस मौके पर राजेश सैनी, अतुल शास्त्री, तनुपम शर्मा, ऋतु गुप्ता, रामराज कौशिक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed