फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   24 crore rupees will be spent to replace dilapidated drinking water pipelines in 12 colonies, work will be completed by August.

Kurukshetra News: 12 कॉलोनियों में 24 करोड़ से बदली जाएंगी जर्जर पेयजल पाइप लाइनें, अगस्त तक पूरा होगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
24 crore rupees will be spent to replace dilapidated drinking water pipelines in 12 colonies, work will be completed by August.
कुरुक्षेत्र। शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर की 12 कॉलोनियों में पुरानी और जर्जर पाइप लाइनों को बदला जाएगा। इस कार्य पर करीब 24 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पुराने शहर सहित कई सेक्टरों और रिहायशी इलाकों में 60 से 70 साल पुरानी पेयजल पाइप लाइनें बिछी हुई हैं। इनसे पानी की लीकेज, गंदा पानी आने और कम दबाव जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही थीं।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सुमित गर्ग ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी, दीदार नगर, पटियाला बैंक कॉलोनी, आकाश नगर, पिपली, बीड़ पिपली, हरी नगर, कामरेड कॉलोनी, कुबेर कॉलोनी, सैनी कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। इन सभी क्षेत्रों में करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पाइप लाइन डाली जाएंगी जिससे लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ कॉलोनियों में पाइप लाइन बदलने का काम शुरू हो चुका है। शेष इलाकों में जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। विभाग की योजना है कि अगस्त माह तक सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाए, ताकि गर्मी और बरसात के मौसम में लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed