{"_id":"67f2d995ed5ab6de9a092103","slug":"22-accused-involved-in-suspicious-activities-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-133869-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त 22 आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त 22 आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑप्रेशन आक्रमण के तहत सर्च अभियान के तहत तलाशी लेते पुलिसकर्मी।
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने रविवार को जिले में ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया, इसके तहत 21 टीमों ने कार्रवाई की।
इन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 18 मामले दर्ज कर 22 आरोपियों को काबू किया है। इन आरोपियों में जुआ खलने वाले, पीओ, बैल जंपर, अवैध रूप से शराब बनाने व असलहा रखने तथा नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त लोग हैं। पुलिस प्रवक्ता एसआई नरेश कुमार ने बताया कि अल सुबह से ही ये टीमें अपने इंचार्ज के साथ जिलेभर में अपराध तलाश के लिए निकल गईं।
इस दौरान टीमों ने 18 मामले दर्ज किए, जिनमें अलग-अलग थाने में आबकारी अधिनियम के तहत 14 केस दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया व उनके कब्जे से 118 बोतल शराब व 35 लीटर लाहन बरामद किया। जुआ अधिनियम के तहत दो केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1390 रुपये बरामद किए।
वहीं आर्म्स एक्ट के तहत दो मामलों में दो आरोपियों को काबू करके दो देसी कट्टे बरामद किए। एनडीपीएस एक्ट के दो पुराने मामलों में दो आरोपियों को वर्ष 2024 के धोखाधड़ी के एक मामले में एक आरोपी को व एक आरोपी को साल 2021 के हत्या के प्रयास के मामले में काबू किया।
विज्ञापन
अपराध की रोकथाम ही पुलिस का ध्येय : पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि अपराधों की रोकथाम करना ही पुलिस का मुख्य ध्येय है। धर्मनगरी को अपराधमुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता होगी।
अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। नशे को जड़ से खत्म करना और नशे से जुड़े कारोबारियों को सलाखों के पीछे भेजना ही पुलिस का मुख्य लक्ष्य है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है, युवा पीढ़ी नशे की लत में फंसकर अपने भविष्य को खतरे में डाल रही है। पुलिस द्वारा नशा मुक्त जीवन के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त अपराधियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।