फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एनएचएम कर्मियों ने 10वें भीख मांगकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

एनएचएम कर्मियों ने 10वें भीख मांगकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

Fri, 15 Feb 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों ने 10वें भीख मांगकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों ने भीख मांगकर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। लंबित पड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मियों ने वीरवार को भी दसवें दिन हड़ताल जारी रखी। हड़ताली कर्मियों ने सड़कों पर भीख मांग सरकार के खिलाफ रोष जताया। सुबह ही बारिश के बावजूद कर्मचारी अस्पताल परिसर में डटे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एनएचएम के समर्थन में स्टाफ नर्स कर्मचारी संघ ने भी समर्थन दे दिया। जबकि अब तक कई संस्थाएं उनके समर्थन में उतर चुकी हैं। दूसरी ओर इस हड़ताल से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बेहाल हो चुकी है। मरीजों को दर-दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्टाफ नर्स कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष गुरजिंद्र कौर ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को सरकार द्वारा जल्दी से जल्दी माना जाना चाहिए। एनएचएम कर्मचारियों पर भी स्वास्थ्य सेवाएं देने का दारोम्दार रहता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि उनकी मांगे मानी जाए। वहीं एनएचएम कर्मी संगठन की राज्य पदाधिकारी कुलविंदर कौर ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे। सरकार उनकी अनदेखी कर रही है, जिसे कर्मचारी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं दूसरी ओर एंबुलेंस चालकों के हड़ताल पर जाने की वजह से निजी एंबुलेंस चालकों की चांदी हो गई है मगर मरीजों को एंबुलेंस लेने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। मरीजों को पीजीआइ और दूसरे संस्थान तक जाने के लिए निजी एंबुलेंस लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed