फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सरकारी विभागों के अधिकतर कर्मचारी रहे हड़ताल पर, खाली पड़े रहे कार्यालय

सरकारी विभागों के अधिकतर कर्मचारी रहे हड़ताल पर, खाली पड़े रहे कार्यालय

Wed, 31 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सरकारी  विभागों के अधिकतर कर्मचारी रहे हड़ताल पर, खाली पड़े रहे कार्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। निजी बसों को परमिट दिए जाने के विरोध में 16 अक्तूबर से हड़ताल पर उतरे रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में मंगलवार को दूसरे सरकारी विभागों के भी अधिकतर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के चलते सैकड़ों कर्मचारी रोडवेज कर्मियों के सेक्टर 10 ताज पार्क में चल रहे धरने में पहुंचे। उधर, विभिन्न कार्यालयों में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। हालांकि जरूरी सेवाएं हड़ताल से बाधित नहीं हुईं।
अनेकों कार्यालयों में अप्रेंटिस पर लगे युवाओं के सहारे ही कामकाज चलाया गया। अधिकारी सुबह और शाम को अनुपस्थित कर्मचारियों का ब्योरा जुटाते रहे।
मंगलवार को हर रोज की तरह रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल रखी और दिन भर धरना दिया, जहां अन्य विभागों के कर्मचारी भी उन्हें समर्थन देने पहुंचे तो उन्हें रोडवेज कर्मचारी नेता मूल चंद तिगरी, माया राम उनियाल, नरेश कुमार लाडवा, सुरेंद्र बारवा, सतपाल मथाना, रोहताश वर्मा, अमरनाथ ढांडा ने संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेगी तो यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने अन्य विभागों के कर्मचारियों का भी आभार जताते हुए कहा कि अब सभी विभागों के कर्मचारी उनके साथ आंदोलन में खड़े है और यह आंदोलन सरकार की चूलें हिलाकर रख देगा। कर्मचारी नेताओं ने दावा किया कि सभी विभागों के सत-प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर रहे है और दूसरे दिन बुधवार को भी यह हड़ताल पूरी तरह से सफल साबित होगी। उधर बिजली कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखते हुए पहले निगम कार्यालय पर धरना दिया तो दोपहर बाद ताज पार्क में धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन


इन विभागों के कर्मचारी नेताओं ने भी किया संबोधित
धरने पर कर्मचारियों को बिजली कर्मचारी यूनियन से कृष्ण चौहान, जनस्वास्थ्य विभाग से आनंद शर्मा, ओमप्रकाश, आंगनबाड़ी कर्मचारी एसोसिएशन से कलावती, पीडब्ल्यूडी े रामनिवास शर्मा, अध्यापक संघ से विनोद चौहान, सूबे सिंह सुजान, आशा वर्कर यूनियन से रानी देवी, सेल टेक्टस विभाग से विजय शर्मा, नौजवान भारत मंच से अजय कुमार, जनसंर्घष मंच से उषा देवी, सुदेश कुमारी, संसार चंद, वकील एसोसिएशन से गुरमेज सिंह, राजविंद्र चंदी सहित अन्य संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुचारु रहीं जनसुविधाएं, रोडवेज की चलीं 83 बसें
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में भले ही अधिकतर विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यालय सूने से पड़े रहे। लेकिन बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी जरूरी सुविधाओं पर हड़ताल का कोई असर दिखाई नहीं दिखा। वहीं रोडवेज प्रशासन की ओर से 83 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई गई।

हायर सेकेंडरी स्कूलों के 231 स्थायी कर्मचारी रहे हड़ताल पर
हायर सेकेंडरी स्कूलों के 3,977 स्थायी कर्मचारियों में से 231 हड़ताल पर रहे। वहीं अनुबंध पर लगे 821 कर्मचारियों में से महज 7 ही अनुपस्थित रहे। मौलिक शिक्षा विभाग में अधिकतर कर्मचारी व बड़ी संख्या में शिक्षक हड़ताल पर रहे। अनुपस्थित कर्मचारियों का ब्योरा हर विभाग ने एकत्रित किया, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई। यह रिपोर्ट सुबह 11 बजे व शाम चार बजे फैक्स की गई।


फोटो -53
एलएलएफ ट्रेनिंग का विरोध कर प्राथमिक शिक्षक संघ हड़ताल में हुआ शामिल
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला प्रधान राजेंद्र टंडन की अगुवाई में रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल हुआ। शिक्षकों ने टीमें बना कर स्कूलों में शिक्षकों को ऑन स्ट्राइक किया। प्रदर्शन में गवर्नमेंट मॉडल सेकेंडरी स्कूल में एलएलएफ ट्रेनिंग का विरोध किया गया। कोषाध्यक्ष दिलबाग सिंह, प्रवक्ता सूबे सिंह सुजान, थानेसर प्रधान राजेश सैन, अमरजीत पांचाल, नरेश फूल, विनोद चौहान, सतीश शर्मा, रणधीर सैनी, विक्रम वडै़च, करनैल सिंह, गुलाब नरबान, राजेश नरवाल, करनैल सारसा, रामेश्वर, बलजिंदर, बलवान बाकल, ईश्वर आर्य, सतीश, सुशील, माया देवी, निर्मला, मोनिका राजेश राज, रामकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed