फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   देश के टॉप 3 मेडिकल कॉलेज में शामिल जेआईपीएमईआर की परीक्षा में मीशा ने मारी बाजी

देश के टॉप 3 मेडिकल कॉलेज में शामिल जेआईपीएमईआर की परीक्षा में मीशा ने मारी बाजी

Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
देश के टॉप 3 मेडिकल कॉलेज में शामिल जेआईपीएमईआर की परीक्षा में मीशा ने मारी बाजी
विज्डम वर्ल्ड स्कूल की छात्रा मीशा मदान ने किया देशभर में नाम रोशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। देश के टॉप थ्री मेडिकल कॉलेज में शामिल जेआईपीएमईआर कॉलेज में विज्डम वर्ल्ड स्कूल की छात्रा मीशा ने पहले ही प्रयास में क्वालीफाई किया है। उसने ऑल इंडिया जनरल वर्ग में 38वां रैंक हासिल किया है। कुरुक्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह परिणाम आते ही छात्रा के परिजनों से लेकर स्कूल स्टाफ में खुशी की लहर छा गई और स्कूल में जहां छात्रा व उसके परिजनों का जोरदार स्वागत किया, वहीं उन्हें बधाई देने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। छात्रा की इस कामयाबी पर आयोजित पत्रकारवार्ता में स्कूल के मैनेजर विनोद रावल ने बताया कि जेआईपीएमईआर देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में द्वितीय स्थान रखता है। इसमें प्रवेश पाना लाखों विद्यार्थियों के का सपना होता है। मीशा इस उपलब्धि को पाने वाली हरियाणा प्रदेश की प्रथम छात्रा है। मीशा का पास प्रतिशत 99.97 है। मीशा ने हाल ही में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में हरियाणा राज्य में तीसरा और जिले में प्रथम स्थान हासिल किया था। वहीं नीट-2018 की परीक्षा में ऑल इंडिया जनरल रैंक 489 प्राप्त किया था। अब जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) में प्रवेश के लिए ली जाने वाली परीक्षा में क्वालीफाई किया है। स्कूल प्रबंधन समिति के नियमों के तहत मीशा की इस उपलब्धि पर यू क्रेक वी पे छात्रवृत्ति योजना में एमबीबीएस के पांच वर्षों की कॉलेज फीस स्कूल द्वारा वहन की जाएगी।

रात के 11 बजे मोबाइल पर आई बधाई तो खिल उठा पूरा परिवार : मीशा
मीशा ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि शिक्षकों और विद्यालय के संपूर्ण सहयोग के बिना टॉप रैंकिंग हासिल नहीं की जा सकती। बिना कोचिंग के भी विद्यालय शिक्षकों के ज्ञान का सदुपयोग सफलता में अहम भूमिका निभाता है। इस सहयोग के लिए वह विद्यालय के सभी शिक्षकों की आभारी है। विद्यालय की निदेशिका अनीता रावल ने कहा कि विद्यालय की स्थापना इसी लक्ष्य पर की गई थी कि दसवीं के बाद किसी भी विद्यार्थी को किसी भी प्रवेश परीक्षा के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। उससे संबंधित सभी तैयारी एवं साधन विद्यालय में ही उपलब्ध हो। इससे न सिर्फ अभिभावकों का लाखों रुपये बचेगा, बल्कि विद्यार्थी घर जैसे माहौल में ही बेहतर तैयारी कर पाएंगे। मीशा ने बताया कि यह परिणाम तय तिथि से भी 11 दिन पहले आया है। शुक्रवार रात 11 बजे उसके मोबाइल पर अचानक ही किसी जानकार की ओर से बधाई का संदेश आया और साथ ही परिणाम का स्क्रीन शॉट भी भेजा गया, जिसे देख वह खुशी से झूम उठी। परिजनों को बताया तो वे भी झूम उठे। अभी एम्स की परीक्षा का परिणाम आना बाकी है। उम्मीद है कि वह इसमें भी सफल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed