{"_id":"5b16dda84f1c1bfd6e8b652f","slug":"21528225192-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराह साहिब की पंचायती भूमि की बोली एक बार फिर स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराह साहिब की पंचायती भूमि की बोली एक बार फिर स्थगित
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कराह साहिब की पंचायती भूमि की बोली एक बार फिर स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा । गांव कराह साहिब में पंचायती भूमि की बोली में बोलीदाताओं द्वारा बोली ना दिए जाने के कारण एक बार फिर बोली स्थगित कर दी गई। अगली बोली के लिए कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है। बीडीपीओ पिहोवा राजेश ने बताया कि गांव कराह साहिब में करीब 350 एकड़ पंचायती भूमि की खुली बोली होनी थी। इसके लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई थी। लेकिन बोली प्रक्रिया में सिर्फ दो बोली दाताओं ने ही सिकयोरटी फीस जमा करवाई। काफी समय के बाद भी किसी अन्य बोली दाता ने भूमि के लिए बोली नहीं दी। इस कारण बोली को स्थगित कर दिया गया है। अगली बोली के लिए अभी कोई तारीख निश्चित नहीं की गई है। उधर, पंचायती भूमि पर बिजली के कनैक्शन निजी लोगों के नाम से लगे होने के कारण ग्रामीण ने हंगामा किया। लोगों ने बताया कि यह पंचायती भूमि है और यह किसी की मलकीयत नहीं है। लेकिन इस पर बिजली के कनैक्शन निजी लोगों के नाम से लगे हुए है। जो कि सरासर गलत है। पंचायती भूमि पर लगे कनैक्शन पंचायत के नाम पर ही होने चाहिए। इस बारे में बीडीपीओ राजेश ने बताया कि मौके पर ही यह मामला उनके सामने आया। पंचायती भूमि से निजी लोगों के नाम लगे कनेक्शन कटवा दिए जाएगे और पंचायत के नाम पर करने के लिए पंचायत की तरफ से प्रस्ताव डाला जाएगा। प्रस्ताव के बिजली के कनेक्शन पंचायत के नाम करवाने के लिए कारवाई की जाएगी। इस मौके पर ग्राम सचिव महाबीर, सरपंच साधु सिंह सैनी, अमर सिंह, अमरीक, गुरमेल सिंह, जगतार, बचन सिंह, करनैल सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।