फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   208 students participated in Mission Buniyaad's Level 3 exam, over 900 people were present

Kurukshetra News: मिशन बुनियाद की लेवल तीन परीक्षा में 208 विद्यार्थियों ने भाग लिया, 900 से अधिक लोग रहे उपस्थित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
208 students participated in Mission Buniyaad's Level 3 exam, over 900 people were present
कुरुक्षेत्र। लेवल तीन परीक्षा में भाग ले रहे बच्चों के साथ शिक्षक । स्वयं
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केशव सदन में मिशन बुनियाद के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं बुनियाद लेवल-तीन परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसमें 246 में से 208 विद्यार्थियों ने भाग लिया जबकि ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों व अभिभावकों सहित 900 से अधिक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभू राठी शामिल हुए।
विज्ञापन



इस अवसर पर सीईओ शंभू राठी ने कहा कि मिशन बुनियाद केवल एक शैक्षणिक योजना नहीं बल्कि हरियाणा सरकार का दूरदर्शी प्रयास है जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संसाधनों के अभाव में ग्रामीण व सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थी अक्सर पीछे रह जाते हैं लेकिन यह योजना उन्हें आगे बढ़ने का सशक्त मंच दे रही है।
विज्ञापन




उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कक्षा नौवीं से ही सही दिशा मार्गदर्शन और संसाधन मिल जाएं तो आईआईटी, एनईईटी और एनआईटी जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ सीईओ शंभू राठी, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, मिशन बुनियाद के डायरेक्टर प्रदीप और जिला विज्ञान विशेषज्ञ व नोडल अधिकारी डॉ. तरसेम कौशिक सहित अन्य अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलित कर किया गया।



जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि मिशन बुनियाद शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल है जो सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को नए अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में बुनियाद केंद्र स्थापित किए गए हैं जहां चयनित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नियमित टेस्ट, विशेष मार्गदर्शन और कॅरिअर काउंसलिंग दी जाती है।



मिशन बुनियाद के डायरेक्टर प्रदीप ने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों की मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार कर रही है। बुनियाद और सुपर-100 जैसी योजनाओं के माध्यम से तार्किक सोच और रचनात्मकता का विकास किया जा रहा है।




जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में बुनियाद योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि निःशुल्क कोचिंग अध्ययन सामग्री वर्दी और परिवहन भत्ता जैसी सुविधाएं इस योजना को और प्रभावी बनाती हैं।

कुरुक्षेत्र। लेवल तीन परीक्षा में भाग ले रहे बच्चों के साथ शिक्षक । स्वयं

कुरुक्षेत्र। लेवल तीन परीक्षा में भाग ले रहे बच्चों के साथ शिक्षक । स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed