फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   204 cases settled in mega Lok Adalat

मेगा लोक अदालत में 204 मामलों का निपटारा

Mon, 14 Apr 2014 12:19 AM IST
अमर उजाला कुरुक्षेत्र
अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Mon, 14 Apr 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
 204 cases settled in mega Lok Adalat
पिहोवा। उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थानीय कोर्ट परिसर में रविवार को मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मेगा लोक अदालत में कुल 563 मामलों को रखा गया, जिनमें से 204 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इस मेगा लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित बत्रा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सुमित गर्ग के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

उपमंडल विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश विवेक यादव ने बताया कि स्थानीय कोर्ट परिसर में मेगा अदालत का आयोजन किया गया। इस मेगा लोक अदालत में कुल 563 मामले रखे गए। जिसमें से 204 मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। उन्होंने बताया कि मेगा लोक अदालत में हिंदू मैरिज एक्ट (एचएमए) का एक मामला, सिविल के 19 मामले, बैंक लोन और केस डालने से पहले से संबंधित  4 मामले, समरी चालान के 30 मामले, म्यूटेशन के 132 मामले,138 एनआई एक्ट के अंतर्गत 15 मामले तथा 3 अन्य मामले शामिल किए गए। उन्होंने बताया कि डिकरी में एक लाख 98 हजार 500 रुपये की राशि देने के आदेश दिए गए। इसके अलावा समरी केसों में 11500 रुपये का जुुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि  लोक अदालतों का लोगों को काफी फायदा मिल रहा है। इन लोक अदालतों में लोगों के लंबित मामलों को मौके पर निपटाया जा रहा है। इस मौके पर न्यायाधीश अंजली जैन भी मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed