{"_id":"5c573e77bdec22739c3fe0e2","slug":"201549221495-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने किया केयू में रूसा के तहत बनने वाले रिसर्च एवं इनोवेशन सेंटर का डिजीटल लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने किया केयू में रूसा के तहत बनने वाले रिसर्च एवं इनोवेशन सेंटर का डिजीटल लांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रिसर्च एवं इनोवेशन सेंटर समेत देश के 27 राज्यों के 21 जिलों में 3300 करोड़ रुपये की लागत से बने 70 मॉडल डिग्री कॉलेजों, 11 प्रोफेशनल कॉलेजों, 66 एंटरप्रेयोनरशिप, इनोवेशन व कॅरियर हब की डिजिटल लांचिंग की।
विश्वविद्यालय में रविवार को डिजीटल लांचिंग के मौके पर सीनेट हॉल में समारोह का आयोजन हुआ। लांचिंग के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि यह इनोवेशन सेंटर के बनने से अगले दो वर्षो में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव अनिल कुमार ने रिसर्च इनोवेशन सेंटर के निर्माण और 100 करोड़ के अनुदान से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के लिए सेंटर आफ एक्सिलेंस बनेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस अनुदान को जिस तरीके से खर्च करेगा उसका फायदा भविष्य में विश्वविद्यालय को होगा। इस मौके कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना भी मौजूद रहीं। विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन रिसर्च एवं इनोवेशन सेंटर सात मंजिला होगा। यहां सेंटर ऑफ आईटी एंड ऑटोमेशन, सेंटर ऑफ मटेरियल साइंस, सेंटर ऑफ इनवॉयरमेंट एंड बायोलॉजी, सरस्वती रिसर्च सेंटर, सेंटर ऑफ अर्थ साइंस, सेंटर ऑफ स्किल डेवलेपमेंट बनाए जाएंगे। येसेंटर ललित कला विभाग व भूकंप वैधशाला के साथ बनेगा। सभी सुविधाओं से सुसज्जित इस सेंटर में शोध व अनुसंधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होगा। अगले दो साल के दौरान ये सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा।