{"_id":"5ba29f29867a557ff0706fb7","slug":"201537384233-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर पर की छापेमार, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर पर की छापेमार, मचा हड़कंप
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर-7 से 9
प्रतिबंधित व पुरानी दवाएं बेचने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा
- मेडिकल स्टोर संचालक को जारी किया कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक निजी क्लीनिक में स्थित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की, जिससे क्लिनिक व स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि गुरुद्वारा छठी पातशाही के नजदीक एक क्लीनिक के मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित एवं एक्सपायर दवाइयां मरीजों को दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी बुधवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम करीब चार बजे तक चली। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. रीतू मेहला ने बताया कि शिकायत के आधार पर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कुछ दवाइयां मिली है। इन दवाइयों की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक से दवाइयां संबंधित जरूरी दस्तावेज मांगें हैं। छापेमारी के दौरान कुछ मिली खामियों को लेकर संचालक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है।