{"_id":"5b6602a64f1c1b07788b7aea","slug":"201533412006-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र सिंह हुड्डा चले हुए कारतूस: बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र सिंह हुड्डा चले हुए कारतूस: बेदी
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। भूपेंद्र सिंह हुड्डा चले हुए कारतूस हैं और आने वाले चुनावों में इनका कुछ बटने वाला नहीं है। जनता भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं को पूरी तरह से नकार चुकी है। ये बातें राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शनिवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। बेदी ने कहा कि कांग्रेस एवं इनेलो का देश व प्रदेश में पहले ही सूपड़ा साफ हो चुका है। जनता भाजपा को सत्ता सौंपेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में छात्र संघ चुनाव सिंतबर या अक्तूबर में हो सकते हैं। बेदी के अनुसार जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी तो दीपेंद्र हुड्डा युवाओं का नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन कभी भी उन्होंने अपने पिता भूपेंद्र हुड्डा से हरियाणा में छात्र संघ चुनाव की बात नहीं की। अब भाजपा के राज में इनेलो व कांग्रेस छात्र संघ चुनाव को मुद्दा बना रही हैं। इस दौरान राज्यमंत्री ने जनता की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर जोगेंद्र रत्ता, राव रणजीत सिंह, अरुण कंसल, मुलखराज गुंबर, राज सतीजा, राजू चावला, बलदेवराज सेठी, रामकरण यारा, विनोद नंबरदार, नीटू राणा तथा महेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।